हाई कोर्ट की चल रही थी ऑनलाइन सुनवाई तभी अचानक चलने लगा पॉर्न! रोकनी पड़ी लाइव स्ट्रीमिंग
Updated on
06-12-2023 12:52 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान अजब वाकया हुआ। हैकर्स ने जूम प्लेटफॉर्म में घुसपैठ कर सुनवाई के बीच पॉर्न वीडियो चला दिया। ऐसे में फौरन सुनवाई रोकनी पड़ी। इस घटनाक्रम के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को निलंबित कर दिया। चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले ने मौखिक रूप से कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। आगे कहा कि कुछ शरारत की गई है और इसमें कोई शरारती तत्व भी शामिल हो सकता है।
चीफ जस्टिस ने कहा कि हमें एक अभूतपूर्व स्थिति के कारण यह निर्णय लेना पड़ा है। कर्नाटक हाईकोर्ट हमेशा जनता के लिए बेहतर टेक्नॉलजी के यूज के पक्ष में था। हालांकि दुर्भाग्य से टेक्नॉलजी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने वकीलों से यह भी अनुरोध किया कि अनुमति क्यों नहीं दी गई। यह जानने के लिए रजिस्ट्रार और कंप्यूटर टीम के पास न जाएं। चीफ जस्टिस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व घटना बताया।
असल में क्या हुआ? शरारती तत्वों ने कर्नाटक हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को हैक कर अश्लील वीडियो चला दिए। अधिकारियों ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज की है। इसके बाद इसके केंद्रीय डिवीजन ने जांच शुरू कर दी है।
कोरोना के समय बढ़ी इस तरह की घटनाएं
यह घटना वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल को टारगेट करने वाले साइबर हमलों के ट्रेंड को दिखाती है। इसे जूम-बॉम्बिंग के रूप में जाना जाता है। इसे कोरोना महामारी के दौरान प्रमुखता से देखा गया। जैसे ही लॉकडाउन के दौरान जूम जैसे प्लेटफॉर्म का यूज बढ़ा। हैकर्स ने धमकियां देकर या अश्लील सामग्री पेश करके बैठकों को खलल डालने का काम किया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…