'मोक्षस्थली' गया में पितरों की मोक्ष प्राप्ति के लिए 'ऑनलाइन' पिंडदान, जानिए पूरा प्रोसेस यहां
Updated on
04-09-2023 01:37 PM
पटना: इस साल पितृपक्ष में मोक्षस्थली के रूप में चर्चित बिहार के गया में आपके लिए स्पेशल सुविधा शुरू की गई है। अगर आप अपने पूर्वजों की मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान करना चाहते हैं और गया नहीं पहुंच पा रहे हैं, तो परेशानी की कोई बात नहीं। अब आप देश-विदेश में घर बैठे भी ई पिंडदान के जरिए मृतात्मा की शांति के लिए पिंडदान कर सकते हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए यह सुविधा प्रारंभ की है जो विदेश में रहते हैं। इस साल 28 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है, जो 14 अक्तूबर तक चलेगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इस बार ई पिंडदान के अलावा स्पेशल टूर पैकेज की भी घोषणा की है।
मोक्ष की नगरी गया में अब ई पिंडदान
निगम की ओर से जारी ई-पिंडदान पैकेज के तहत पंडा द्वारा विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट एवं फल्गु नदी के किनारे पिंडदान किया जाएगा। उसकी विडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी, जो पेन ड्राइव के माध्यम से संबंधित श्रद्धालु को पंडा द्वारा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को 20,476 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें पूजन सामग्री एवं पंडित का दक्षिणा भी शामिल किया गया है। इसमें टैक्स सहित कुल मिलाकर ई- पिंडदान पर 23 हजार रुपए का पैकेज तैयार किया गया है।
ई पिंडदान में इतना लगेगा खर्चा
15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में गया में देश और दुनिया भर से लाखों लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल पर साफ सफाई से लेकर श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए ट्रैवल टूर के पैकेज की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज को कई श्रेणियों में बांटा गया है। पैकेज में पटना, पुनपुन, और गया पैकेज के लिए पहली श्रेणी में प्रति व्यक्ति 16650 रुपये का पैकेज दे रही है जबकि 4 लोगों के लिए 30650 रुपए खर्च करना पड़ेगा। यह पैकेज एक दिवसीय यात्रा के लिए है। श्रेणी तीन में चार लोगो के लिए 25250 रुपए देने होंगे। यह प्रति व्यक्ति 13450 रुपये होगा। इसके अलावा एक अन्य पैकेज गया, बोधगया, राजगीर, नालंदा टूर पैकेज एक रात दो दिन के लिए होगा। इसके लिए अलग रेट तय किया गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…