Select Date:

1.75 लाख करोड़ की तो दाग दीं सिर्फ मिसाइलें... यूक्रेन से लड़ाई में रूस का खर्च उड़ा रहा लोगों के होश

Updated on 18-09-2023 02:10 PM
नई दिल्ली : रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध (Russia Ukraine War) में जमकर पैसा बहाया है। फुल स्केल पर युद्ध करते हुए रूस को करीब 1.5 साल हो गए हैं। इस दौरान रूस इस लड़ाई पर 167.3 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च (Russia's war spending) कर चुका है। भारतीय रुपये में देखें, तो यह रकम 13,905.97 अरब रुपये (13.9 लाख करोड़ रुपये) है। इसमें से 34 अरब डॉलर के उपकरण यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने नष्ट कर दिये थे। यूक्रेन की सेना के जनरल स्टाफ से डेटा के आधार पर फोर्ब्स ने यह कैलकुलेशन की है। फोर्ब्स के अनुसार रूस यूक्रेन के खिलाफ अपनी लड़ाई में 300 मिलियन डॉलर (24,927,585,300 रुपये) प्रतिदिन खर्च कर रहा है। फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रत्यक्ष सैन्य खर्च और रूस के खोए उपकरणों की लागत करीब 167.3 अरब डॉलर है। इस अनुमान में सैन्य अभियानों से नहीं जुड़े रक्षा खर्च और आर्थिक नुकसान शामिल नहीं हैं।

सैन्य अभियानों पर 51.3 अरब डॉलर हुए खर्च

आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा खर्चा किस मद में हुआ है। कुल खर्चों में सैन्य अभियानों पर 51.3 अरब डॉलर, सैनिकों के वेतन पर 35.1 अरब डॉलर, मृतकों के परिवारों को मुआवजे पर 25.6 अरब डॉलर, घायलों पर 21 अरब डॉलर और नष्ट हुए उपकरणों की लागत 34 अरब डॉलर है।

रूबल के गिरने से पेमेंट की वैल्यू गिरी

रूबल के तेजी से गिरने के बाद, रूसी संघ के बजट के लिए रूसी सैनिकों की 'लागत' में काफी कमी आई है। अगर 2022 के लिए प्रति सैनिक कुल पेमेंट्स 200 डॉलर प्रति दिन था, तो अब यह लगभग 120 डॉलर प्रति दिन रह गया है। रूबल के गिरने का असर यह हुआ कि डॉलर में सैन्य मुआवजे की लागत में काफी कमी आई है। अगर पहले 60 रूबल/डॉलर की दर पर रूस में मृतक के परिवार को मुआवजे की लागत लगभग 110,000 अमेरिकी डॉलर थी, तो अब यह केवल 65,000 अमेरिकी डॉलर रह गई है। इसी तरह घायलों को मुआवजे की राशि 45,000 अमेरिकी डॉलर से घटकर 27,000 अमेरिकी डॉलर रह गई है।

इस साल ज्यादा नुकसान

हालांकि, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अनुसार, हाल के महीनों में रूसी नुकसान का लेवल पिछले साल की तुलना में काफी उच्च स्तर पर बना हुआ है। इससे रूस को मुआवजे पर काफी ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

21 अरब डॉलर की छोड़ी मिसाइलें

रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में गोला-बारूद और फौज के मिलिट्री सपोर्ट पर सबसे अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इसकी कुल लागत करीब 51.34 अरब डॉलर है। वहीं, 9 अरब डॉलर रूसी तोपखाने पर खर्च किये गए हैं। 21.1 अरब डॉलर से अधिक रकम की तो रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलें दाग दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.