देश के अमन और दुश्मनों के बीच सिर्फ... एक आदमी! इस बार पाकिस्तान में इमरान हाशमी से होगी जंग
Updated on
16-10-2023 03:09 PM
'देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है... सिर्फ एक आदमी का। टाइगर।' इस दमदार लाइन से शुरुआत होती है 'टाइगर 3' के ट्रेलर की। ढेर सारे एक्शन, धूम-धड़ाका, उड़ती हुई गाड़ियां, ब्लास्ट होकर आसमान से गिरते हेलिकॉप्टर। इन सबके बीच एक मिशन, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। एक बदले की आग है, जिसमें क्या अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर का परिवार झुलस जाएगा? इस बार ये जंग है देश और फैमिली, दोनों में से किसी एक को बचाने की, आखिर क्या करेगा टाइगर? ये आपको 12 नवंबर 2023 को पता चलेगा।
'देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है... सिर्फ एक आदमी का। टाइगर।' इस दमदार लाइन से शुरुआत होती है 'टाइगर 3' के ट्रेलर की। ढेर सारे एक्शन, धूम-धड़ाका, उड़ती हुई गाड़ियां, ब्लास्ट होकर आसमान से गिरते हेलिकॉप्टर। इन सबके बीच एक मिशन, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। एक बदले की आग है, जिसमें क्या अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर का परिवार झुलस जाएगा? इस बार ये जंग है देश और फैमिली, दोनों में से किसी एक को बचाने की, आखिर क्या करेगा टाइगर? ये आपको 12 नवंबर 2023 को पता चलेगा।
कटरीना कैफ के हिस्से आया ढेर सारा एक्शन सीन्स
इस बार फिल्म में पाकिस्तान की एक्स रॉ एजेंट कटरीना कैफ के हिस्से में काफी सारा एक्शन सीन आया है। वो दुश्मनों से बराबर लोहा लेती दिख रही हैं। कभी दुश्मन के सिर पर सवार होकर गोलियां बरसा रही हैं तो कभी सोना बाथ में तौलियां में भिड़ती दिख रही हैं।
फिल्म में रोमांस की भी नहीं है कमी
'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में सलमान और कटरीना के बीच जो रोमांस देखा गया, वो इस बार भी देखने को मिलेगा। दोनों की केमिस्ट्री को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और दोनों ही फिल्मों के गाने सुपरहिट हैं। इस बार भी दोनों के बीच ढेर सारा रोमांस होगा।
रेवती ने ली 'शिनॉय सर' की जगह
इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों में गिरीश कर्नाड ने रॉ के चीफ एजेंट अजीत शिनॉय का रोल निभाया था, लेकिन 10 जून 2019 को 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस बार फिल्म में उनकी जगह फेमस एक्ट्रेस रेवती ने ली है।
विलेन बने इमरान हाशमी
इमरान हाशमी को लेकर खबरें थीं कि वो स्क्रीन पर निगेटिव रोल नहीं करेंगे, लेकिन आखिरकार वो सलमान को टक्कर देते दिखाई देंगे। मेकर्स ने शुरू से ही एक विलेन के रूप में उन्हें रिवील नहीं किया था, लेकिन अब ट्रेलर में उनका लुक और उनके किरदार को लेकर खुलासा हो गया है।
YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है 'टाइगर 3'
ये मूवी 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) की सीक्वल है। ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इससे पहले साल 2019 में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की 'वॉर' और 2023 में 'पठान' रिलीज हुई। इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए।
टाइगर ने पहले दिया था मैसेज
Tiger 3 के ट्रेलर से पहले एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि देश की रक्षा करने वाले एक्स रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौड़ एक बार फिर मिशन पर निकले हैं, लेकिन ये मिशन उनकी पहचान को लेकर है। जिस अविनाश उर्फ टाइगर ने इंडिया की हिफाजत करने में अपनी जिंदगी के 20 बरस लगा दिए, उसे अब गद्दार और दुश्मन साबित कर दिया गया है।
दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी मूवी
क्या इस बार टाइगर अपने देश और परिवार दोनों को बचा पाएगा, क्या वो गद्दारी का ठप्पा अपने सिर से उतार पाएगा, ये सब आपको 12 नवंबर 2023 में दिवाली के मौके पर पता चलेगा। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में और आईमैक्स वर्जन में रिलीज किया जा रहा है।
'टाइगर 3' की सपोर्टिंग कास्ट
फिल्म में कटरीना कैफ ने जोया का रोल निभाया है, जो एक्स ISI एजेंट है और टाइगर की वाइफ है। इमरान हाशमी निगेटिव रोल में हैं। मूवी में रेवती, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी भी हैं। साथ ही शाहरुख खान का कैमियो भी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…