Select Date:

राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन के सामने ट्रम्प ही उतरेंगे : लोगों ने सर्वे में 6% ज्यादा पसंद किया

Updated on 31-01-2024 01:08 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशियों की रेस में शामिल पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की राह आसान हो गई है। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से रेस में शामिल कई लोगों के बाहर होने के बाद ट्रम्प के सामने अब साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली के अलावा कोई विरोधी नहीं बचा है।

भारतवंशी उद्योगपति विवेक रामास्वामी और फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डिसेंटिस ने राष्ट्रपति के रेस से बाहर होते हुए डोनाल्ड ट्रम्प को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसका फायदा भी ट्रम्प को मिला है।

वहीं, न्यू हैम्पशायर प्राइमरी के बाद में यह तय है कि 2024 का राष्ट्रपति चुनाव ट्रम्प बनाम बाइडेन होना तय है। यूक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, लाल सागर संकट और हाल में जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर विपक्ष का भारी दबाव है।

इसके बावजूद जो बाइडेन ने तैयारियां तेज कर दी है। बाइडेन ने अपनी ताकत झोंकते हुए कई राज्यों में रैलियों को संबोधित किया और ट्रम्प की वापसी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।

जिस साउथ कैरोलिना में निक्की गवर्नर रहीं, वहां के रिपब्लिकन ट्रम्प के समर्थन में उतरे
रिपब्लिकन प्रत्याशियों की रेस में बचे डोनाल्ड ट्रम्प और निक्की हेली का अगला मुकाबला साउथ कैरोलिना में होगा। जहां 24 फरवरी प्राइमरी होने वाली है। साउथ कैरोलिना से निक्की हेली गवर्नर रह चुकी हैं। यह उनका गृह राज्य है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यहां भी आयोवा की तरह ट्रम्प के समर्थक निक्की से ज्यादा है।

जिस राज्य में हेली पहले गवर्नर रहीं, वहां के मौजूदा गवर्नर हेनरी मेकमास्टर सहित कई बड़े रिपब्लिकन नेताओं ने ट्रम्प को समर्थन देने का ऐलान किया। सीनेटर लिंडसे ग्राहन, टिम स्कॉट, नैंसी मेक जैसे बड़े नेताओं ने भी रिपब्लिकन वोटर्स से ट्रम्प को समर्थन की अपील की है।

ट्रम्प अभी भी निक्की हेली से 11 पाइंट से आगे हैं
न्यू हैम्पशायर में रिपब्लिकन प्राइमरी में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद निक्की हेली की राह कठिन हो गई है, क्योंकि वहां वे ट्रम्प से 11 अंक पीछे रही हैं। यहां हेली को उम्मीद से कम समर्थन मिला। इससे पहले 15 जनवरी को आइयोवा कॉकस में वोटिंग के दौरान भी ट्रम्प 31 अंक से निक्की हेली से आगे रहे थे।

राष्ट्रपति की रेस में बाइडेन से 6 अंक आगे ट्रम्प
राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प-बाइडेन के मुकाबले के बीच राइटर और इप्सोस के सर्वे में सामने आया है कि ट्रम्प बाइडेन से 6% आगे हैं। अमेरिका में किए गए सर्वे में 40% लोगों ने ट्रम्प को जबकि 34% लोगों ने बाइडेन को पसंद किया था। बाइडेन ने दो सबसे भरोसेमंद अधिकारियों को अपने चुनावी अभियान शुरू करने की जिम्मेदारी सौपी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.