पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमले की खुलेआम धमकी, सत्संग रद्द, मंदिरों में नहीं जा रहे लोग
Updated on
13-07-2023 02:25 PM
इस्लामाबाद: अपनी मोहब्बत के लिए भारत भाग कर आईं सीमा हैदर ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सीमा हैदर की मुलाकात पबजी गेम के जरिए भारत के सचिन से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह सबकुछ छोड़कर भारत आ गईं और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। लेकिन उनके भारत आने के कारण पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं और मंदिरों पर हमले की धमकी कट्टरपंथी दे रहे हैं। सीमा हैदर मामले के बाद डकैतों की ओर से धमकी के कारण सिंध के हिंदू डरे हैं। लोगों ने मंदिरों में जाना कम कर दिया है।
डकैतों की ओर से धमकी मिलने के बाद मंदिरों के करीब और स्थानीय इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। सिंध के कच्चा इलाके में गैंग चलाने वाले डकैत उमर शार ने धमकी दी, 'अगर हमारी सीमा का मुद्दा हल नहीं हुआ तो मैं बक्शपुर, काशमोर और बाकी इलाकों में मंदिरों पर हमला करूंगा।' जब वह धमकी भरा वीडियो बना रहा था तब उसके हाथ में कई ग्रेनेड थे। वह अपने साथियों के साथ बैठा था। उसने यह भी कहा कि इन लोगों को पहले ही टार्गेट सौंप दिए गए हैं।
सत्संग किया गया रद्द
उमर शार ने एसएसपी घोटकी तनवीर तुनियो को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस भी हमले से हिंदुओं को नहीं बचा पाएगी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है, जैसे सीमा की घर वापसी का जिम्मा डकैतों ने उठा लिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिंदू मंदिरों की देखभाल करने वालों को उनकी एक्टिविटी को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। एक स्थानीय हिंदू ने बताया कि इलाके में होने वाला एक सत्संग सुरक्षा को देखते हुए रद्द कर दिया गया।
हिंदुओं को खतरा
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 300 महिलाएं सत्संग में पूजा करती हैं। लेकिन एहतियाती उपाय के तहत हमने इसे रद्द कर दिया है। एक अन्य स्थानीय हिंदू ने कहा, 'कोई उचित सुरक्षा नहीं है। मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं।' वहीं एक शख्स ने कहा, 'सीमा के मामले से हमारा कोई संबंध नहीं है। हमारी लड़कियों का नियमित अपहरण हो रहा है और उन्हें जबरन इस्लाम कबूल कराया जा रहा है।' उन्होंन यह भी कहा कि सिंध में कानून व्यवस्था हिंदुओं के अनुकूल नहीं है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…