बीजेपी में नाराजगी
नाइक ने कहा कि सुदीप ने शनिवार को एक होटल में पार्टी दी थी, जहां भाजपा नेता जुटे थे। हालांकि, नाइक ने स्वीकार किया कि भाजपा में नाराजगी है और उन्होंने हाल ही में पार्टी की बैठक में इसे उठाया था। उन्होंने कहा कि हालिया बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विपक्ष का नेता नियुक्त करने और नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ एक टीम गठित करने को कहा था।नाइक ने कहा कि इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोग आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिये उत्सुक हैं और नियुक्ति में देरी से लोग भाजपा से दूर हो सकते हैं, जो नहीं होना चाहिए।
