Select Date:

जेम एंड ज्वैलरी सेक्टर में काम करने वालों के लिए अवसर, लीक से हट कर सोचते हैं तो दुनिया भर में छाने के लिए रहें तैयार

Updated on 14-10-2023 03:41 PM
मुंबई: कारीगरों या आर्टिजन (Artisans) की बेहतरी के लिए इस समय केंद्र सरकार कई मजबूत कदम उठा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) की घोषणा हुई। अब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने द आर्टिजन अवार्ड्स 2024 (The Artisan Awards 2024) के 7वें संस्करण की घोषणा की है। इसके तहत पारंपरिक खांचे से निकल कर या लीक से हट कर सोचने और काम करने वाले (Think out-of-the-box) कारीगरों या डिजाइनरों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था है।

दो रोमांचक थीम


जीजेईपीसी के प्रेसिडेंट विपुल शाह बताते हैं कि इस बार पुरस्कार के लिए दो रोमांचक थीम (I) तय किए गए हैं। इनमें शामिल हैं अनयुजूअल मैटेरियल (Unusual Material) और ऑब्जेक्ट ट्रौवे (Objet Trouvé)। ये विषय डिजनाइनरों को लीक से हट कर सोचने को प्रेरित करेंगे। साथ ही वे जेम एंड ज्वैलरी में कुछ वैकल्पिक चीजों को कीमती चीजों से ब्लैंड कर कुछ नई सामग्री तैयार करेंगे। दुनिया भर की नई पीढ़ी को ऐसी ही चीजें अच्छी लगती हैं।

पहला थीम क्या है


जीजेईपीसी के कन्वेनर मिलन चोकसी के मुताबिक पहला थीम, 'ओबजेट ट्रौवे' (Found Objects) खुले तौर पर दिखाई देने वाली लेकिन बार-बार बदली जाने वाली वस्तुओं से तैयार की गई कला का पता लगाएगी जो आम तौर पर अपने नान-आर्ट फंक्शन के कारण आर्ट मैटेरियल का दर्जा नहीं प्राप्त कर पाती हैं। फाउंड ऑब्जेक्ट चाहे वह नेचुरल हो, मैन मेड हो, या सिर्फ एक फ्रेगमेंट हो। वह कलाकार के उस वस्तु के साथ अंतर्निहित संबंध और रुचि के कारण रखी और संरक्षित की जाती है। इसे अपने आप में कला का एक काम और प्रेरणा के रूप में माना जा सकता है। फाउंड ऑब्जेक्ट में कलाकार पुराने पोकर चिप्स, पुराने सिक्के, समुद्री सीपियां, विंटेज विनीशयन ग्लास बीड्स, बटन आदि शामिल हो सकते हैं।

दूसरे थीम में क्या

चोकसी का कहना है कि दूसरी थीम, 'असामान्य सामग्री' डिजाइनरों को कीमती धातुओं के साथ कुछ कंट्रास्ट मैटेरियल को जोड़कर कुछ नए डिजाइन बनाने को प्रोत्साहित करेगी। इसमें प्रतिभागियों से एक ऐसी ज्वैलरी डिजाइन करने की अपेक्षा की जाती है, जिसमें कम से कम 50% प्रीशस मेटल का उपयोग हुआ हो। साथ ही इसमें अनयुजूअल मैटेरियल का भी उपयोग हुआ है। असामान्य सामग्रियों में सीमेंट, टाइटेनियम, लकड़ी, चीनी मिट्टी के बरतन, बांस, स्लेट, उल्कापिंड, कांच, रिसाइकिल्ड प्लास्टिक, चमड़ा और बहुत कुछ शामिल हो सकते हैं।

कब तक जमा हो सकती है प्रविष्टि


चोकसी के मुताबिक द आर्टिसन अवार्ड्स के 7वें संस्करण के तहत डिजाइनर अपनी प्रविष्टि 31 अक्टूबर 2023 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वे GJEPC की वेबसाइट www.theartisanawards.com पर जा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.