Select Date:

बंपर कमाई का आने वाला है मौक, इस कंपनी का आ रहा आईपीओ, जानिए लिस्टिंग सहित सभी डिटेल्स

Updated on 19-10-2023 03:16 PM
नई दिल्ली: पिछले दिनों कई कंपनियों के आईपीओ बाजार में लॉन्च हुए हैं। इनमें से निवेशकों को कुछ आईपीओ में नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि कई आईपीओ में निवेशकों को बंपर मुनाफा भी हुआ है। अभी आने वाले दिनों में कई और कंपनियां आईपीओ लेकर आने वाली है। अगर आप अभी तक आईपीओ में निवेश नहीं कर पाए हैं तो निराश न हों। फार्मा सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी जल्द ही बाजार में अपना आईपीओ लेकर आने वाली है। यह कंपनी फार्मा सेक्टर से जुड़ी ब्लूजेट हेल्थकेयर है। यह अपना आईपीओ लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि ब्लूजेट हेल्थकेयर का आईपीओ 25 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इस महीने मेनबोर्ड सेगमेंट में यह दूसरा आईपीओ है।

ऐसे करें निवेश

बता दें कि ब्लूजेट हेल्थकेयर का आईपीओ 23 अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इसके बाद रिटेल निवेशक दांव लगा सकेंगे। यह आईपीओ 27 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी 19 अक्टूबर को यानी कल आईपीओ का इश्यू प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान करेगी। यह कोई फ्रेश इश्यू नहीं है। इश्यू साइज का आधा हिस्सा क्यूआईबी के लिए तो 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रखा गया हे।


इस दिन होगी लिस्टिंग

ब्लूजेट की इक्विटी शेयरों में ट्रेडिंग बीएसई और एनएसई पर 6 नवंबर से शुरू होगी। आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक, टी+6 टाइमलाइन है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ओर जेपी मॉर्गन इंडिया ऑफर के मर्चेंट बैंकर हैं। वहीं लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

बिना जानकारी के न करें निवेश

शेयर बाजार में किसी भी आईपीओ में बिना जानकारी के निवेश न करें। किसी भी शेयर या आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.