बंपर कमाई का मौका, आज बंद हो रहा RR Kabel का आईपीओ, समझिए GMP का इशारा
Updated on
15-09-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: बिजली के तार, स्विच और पंखे बनाने वाली कंपनी आरआर केबल के आईपीओ (RR Kabel IPO) पर बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को दूसरे दिन तक यह इश्यू 1.39 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,33,17,737 शेयरों की पेशकश पर कुल 1,85,71,364 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं। इसे एनआईआई श्रेणी में 2.1 गुना और क्यूआईबी कैटगरी में 1.65 गुना बोलियां मिली हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स कैटगरी में यह 95% सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ में 938-1035 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक एक लॉट में 14 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (OFS) के तहत 1,72,36,808 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। 13 सितंबर को पहले दिन यह 25% सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 585.62 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी की देश में पांच विनिर्माण इकाइयां है। इसका 88 प्रतिशत बिजनस केबल और तार से होता है। आरआर केबल के आईपीओ में 50% शेयर क्यूआईबी के लिए रिजर्व हैं। वहीं, 15 फीसदी शेयर नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व हैं। इसी तरह आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 फीसदी शेयर रिजर्व हैं।
कितना चल रहा है GMP
एक्सिस कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज और कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। आरआर काबेल के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर तक पूरा हो सकता है। इसके अलावा, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 26 सितंबर 2023 तक हो सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 146 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…