ऑर्डर किया वेज, भेज दिया नॉन वेज, जोमैटो, मैकडॉनल्ड्स पर लगा जुर्माना
Updated on
14-10-2023 03:32 PM
नई दिल्ली : ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाला मंच जोमैटो और रेस्टोरेंट भागीदार मैकडॉनल्ड्स पर शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन की कथित गलत डिलिवरी के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मुकदमे की लागत के रूप में 5,000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। जोधपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निपटान मंच ने दोनों पर यह जुर्माना लगाया। जोमैटो ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। मैकडॉनल्ड्स के जरिए इस ऑर्डर की डिलिवरी की गई थी। उपभोक्ता अदालत ने कहा कि जुर्माना और मुकदमे की लागत दोनों को संयुक्त रूप से अदा करना है।
ऑनलाइल फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और मैकडॉनल्ड्स से हुई गलती के चलते उनपर ये जुर्माना लगा है। जर्माने के साथ जिला उपभोक्ता की ओर से कंपनियों को अलग से पांच हजार रुपये कोर्ट खर्च के लिए देना होगा। हालांकि जोमैटो का कहना है कि वो इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करेगी। कंपनी का कहना है कि खाना मैकडॉन्डल की ओर से भेजा गया था, इसलिए पूरी जिम्मेदारी उसकी है। इसलिए वो ही इसका भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…