डॉगी को देखकर सरपट भागे ओरी, डरकर अपनी कार के पास जाकर दुबके रहे स्टार किड्स से घिरे रहने वाले ओरहान
Updated on
26-12-2023 02:21 PM
स्टार किड्स और फिल्मी हस्तियों से घिरे रहने वाले ओरी उर्फ ओरहान का एक लेटेस्ट वीडियो सेशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में ओरी क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए जाते दिख रहे हैं। ओरी लाल रंग के आउटफिट में हैं और हाथ में सैंटा वाली टोपी भी है। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो है एक डॉगी, जिसे देखकर ओरी इतने डर जाते हैं कि वापस कार की तरफ जाकर दुबकते दिख रहे हैं।
ओरी का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। ओरी इस वीडियो में सैंटा वाले अवतार में दिख रहे हैं, लेकिन कार से उतरकर जैसे ही आगे बढ़ते हैं सामने से एक डॉगी को आता देखकर वह डर जाते हैं। वहीं से वह पीछे की तरफ खिसकने लगते हैं और सीधे अपनी कार से चिपककर मुड़ जाते हैं।
लोगों ने कहा- क्या हुआ ओरी, इसके साथ नहीं ली फोटो?
अब लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा है- ओरी सबसे साथ फोटो खिंचवाते हैं, डॉगी के साथ क्यों नहीं। कुछ ने कहा- ये ओरी का बेस्ट वीडियो है। किसी ने कहा- डॉगी को देखकर ओरी की हालत खराब हो गई।
ओरी ने जमकर की है क्रिसमस पार्टी
ओरी जमकर अपनी क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं। ओरी ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो कई बड़ी हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ओरी ने क्रिसमस पर मिले गिफ्ट्स की झलकियां भी शेयर की हैं।
जान्हवी कपूर से लेकर नीसा देवगन से है क्लोज बॉन्ड
बता दें कि ओरी एक ऐसे सिलेब्रिटी हैं जिनकी दोस्ती तमाम स्टार किड्स से है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर अंबानी फैमिली के सदस्यों से क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाले ओरी अपने हाई प्रोफाइल तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। जान्हवी कपूर से लेकर नीसा देवगन, भूमि पेडनेकर, सारा अली खान, सारा तेंडुलकर जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ से खास दोस्ती रखते हैं ओरी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…