Select Date:

नासा के मुकाबले 10% खर्च पर जा रहा हमारा सूर्य मिशन, यहां जानिए कितना है बजट

Updated on 02-09-2023 02:49 PM
नई दिल्ली: चांद की सतह पर सफलतापूर्वक मिशन भेजने के बाद भारत आज सूर्य के लिए मिशन भेज रहा है। इसरो के इस मिशन का नाम 'आदित्य एल1' (Aditya-L1) रखा गया है। इसे थोड़ी देर में लॉन्च किया जा रहा है। इस मिशन से सूर्य की अनसुलझे रहस्यों पर से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी। इसरो काफी कम कीमत पर अपने मिशन को अंजाम देने के लिए जाना जाता है। इसकी वजह यह है कि इसरो ने नासा (NASA) और दुनिया की दूसरी स्पेस एजेंसियों के मुकाबले काफी कम लागत पर मिशन भेजे हैं। हाल में चांद की सतह पर सफल लैंडिंग करने वाले चंद्रयान-3 मिशन के कम बजट ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। आदित्य एल1 का बजट भी दूसरी एजेंसियों के सूर्य मिशन के मुकाबले काफी कम है।

वैसे तो इसरो ने सूर्य मिशन के बजट का खुलासा नहीं किया है लेकिन सरकार ने लोकसभा में बताया था कि उसने सोलर मिशन के लिए 378.53 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें लॉन्च की लागत नहीं है। इस बजट के साथ यह अब तक का सबसे सस्ता सोलर मिशन होगा। नासा को स्टीरियो (Stereo) स्पेसक्राफ्ट अक्टूबर 2006 में भेजा गया था जिसका बजट 55 करोड़ डॉलर यानी करीब 4549 करोड़ रुपये था। इसी तरह नासा को पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) की लागत 1.5 अरब डॉलर यानी 1,24,08 करोड़ रुपये है। पार्कर सोलर प्रोब सूर्य के सबसे करीब जाने वाला मिशन है।

चंद्रयान का खर्च

इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 को तैयार करने पर कुल 615 करोड़ रुपये का खर्च आया। लैंडर विक्रम, रोवर प्रज्ञान और प्रपल्शन मॉड्यूल को तैयार करने की कुल लागत 250 करोड़ रुपये है। साथ ही इसके लॉन्च पर 365 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसका कुल खर्च चंद्रयान-2 की तुलना में करीब 30 फीसदी कम है। साल 2008 में भेजे गए चंद्रयान-1 की कुछ खर्च 386 करोड़ रुपये था। इसी तरह साल 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 पर कुल खर्च 978 करोड़ रुपये का खर्च आया था। यानी तीनों मिशन पर इसरो का कुल खर्च 1,979 करोड़ रुपये रहा। इसके मुकाबले अमेरिका और दूसरे देशों के मून मिशन काफी महंगे रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.