उत्तरकाशी जा रही युवती की स्कूटी में आग लगने से दर्दनाक मौत, टिहरी की सुनसान मोड़ पर हुई घटना
Updated on
21-11-2023 12:51 PM
देहरादून: टिहरी जनपद के दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने से एक युवती की मौत हो गई। हालांकि अब तक पता नहीं चल पाया है कि स्कूटी में इतनी भयानक आग कैसे लगी और उसे बचने भर का मौका भी क्यों नहीं मिल पाया। वहीं युवती की पहचान रंजना (25) पुत्री सुरेश कुमार निवासी डांग ब्रह्मखाल उत्तरकाशी के रूप में हुई। वो देहरादून से उत्तरकाशी आ रही थी।
टिहरी में नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब लोगों ने सड़क के किनारे एक स्कूटी में भीषण आग लग गई। साथ ही देखा गया कि स्कूटी के पास ही एक युवती भी जल रही थी। लोगों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक युवती जलने मौत हो गई। जिस जगह पर यह है घटना हुई, वहां आसपास कोई गांव या बस्ती भी नहीं है।
दुकानदार भी बचाने के लिए भागा
स्थानीय दुकानदार का कहना है कि उन्हें किसी वाहन चालक ने ही बताया कि रास्ते के किनारे एक महिला और स्कूटी में आग की चपेट में है। यह सुनते ही वे लोग घटनास्थल की ओर भागे, लेकिन जब वे लोग वहां पर पहुंचे तब तक युवती बुरी तरह से जल गई थी। युवती को बचाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि आग बहुत ज्यादा भड़की हुई थी। थत्युड़ थाना अध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह 11:30 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…