Select Date:

PAK नेवी ने 9 भारतीय नाविकों को रेस्क्यू किया : मेडिकल मदद, खाना-पानी भी दिया कराची के पास जहाज के जनरेटर में आई थी खराबी

Updated on 07-02-2024 12:32 PM

पाकिस्तान की नेवी ने सोमवार को समुद्र में फंसे 9 भारतीय नाविकों को रेस्क्यू किया। पाक नौसेना ने अपने मुल्क की मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चलाया। इस दौरान उन्होंने टग बोट SAS-5 के क्रू मेंबर्स को बचाया।

दरअसल, यह टग बोट (एक तरह का मर्चेंट वेसल) 1 फरवरी को महाराष्ट्र से UAE के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद कराची से करीब 309 किमी दूर साउथ-ईस्ट में भारतीय तट के पास इस जहाज में खराबी आ गई। इसके जनरेटर ने काम करना बंद कर दिया। पाकिस्तानी नेवी के जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन एंड को-ऑर्डिनेशन सेंटर को 4 फरवरी की सुबह अलर्ट सिग्नल मिला था।

पाकिस्तान नेवी ने 3 घंटे में जनरेटर की मरम्मत की
पाक नौसेना के मुताबिक, सिग्नल मिलते ही उन्होंने वेसल को खोजने के लिए अपने PMSS कश्मीर जहाज को रवाना किया। इसके बाद LRMP एयरक्राफ्ट और पेट्रोलिंग शिप ने मिलकर क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया। पाक नेवी ने भारतीय क्रू को मेडिकल फैसिलिटी, पानी और भोजन भी दिया। जनरेटर की रिपेयरिंग का काम करीब तीन घंटे तक चला।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ओशन टग SAS-5 फिर से UAE के शारजाह के लिए रवाना हो गया। पाकिस्तानी नेवी ने कहा कि टग बोट के चालक दल ने उन्हें मदद के लिए धन्यवाद कहा। नेवी ने कहा- यह सफल अभियान क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा करने और इमरजेंसी में भी सद्भावना और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानियों को समुद्री लुटेरों से बचाया था
इससे पहले 29 जनवरी को भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई थी। ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए अपना युद्धपोत INS सुमित्रा भेजा था।

इस जहाज का नाम FV अल नईमी था। जहाज में मौजूद सभी क्रू सदस्य पाकिस्तानी थे। समुद्री लुटेरों ने जहाज पर मौजूद सभी 19 पाकिस्तानियों को बंधक बना लिया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नौसेना ने लुटेरों को पकड़ लिया था। यह ऑपरेशन कोच्चि के पश्चिम से 850 नॉटिकल मील, यानी 1574 किलोमीटर दूर चलाया गया था।

बता दें कि इजराइल-हमास जंग के बाद से जहाज पर समुद्री लुटेरों के हमले काफी बढ़ गए हैं। अरब सागर में अब तक ऐसे 7 मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए भारतीय नौसेना ने भी अरब सागर में युद्धपोतों की तैनाती को बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ, यमन के हूती विद्रोही भी फिलिस्तीनियों पर हो रहे हमलों के विरोध में लगातार लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.