Select Date:

पाकिस्‍तान को भी बनना है ब्रिक्‍स का सदस्‍य, 'परम मित्र' चीन लगा रहा पूरा जोर, जानें क्‍या है मकसद

Updated on 25-08-2023 01:48 PM
इस्‍लामाबाद: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्‍सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के बाद ऐलान कर दिया गया है कि छह नए देश भी इस संगठन का हिस्‍सा हैं। करीब 40 देशों की तरफ से इसमें शामिल होने की इच्‍छा जाहिर की गई थी। अब जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक पाकिस्‍तान की भी इच्‍छा इस संगठन में शामिल होने की है। उसकी इस इच्‍छा को उसके 'परममित्र' चीन की तरफ से समर्थन भी मिलने लगा है। माना रहा है कि पाकिस्‍तान के ब्रिक्‍स में शामिल होने की ख्‍वाहिश को रूस की तरफ से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी तक पाकिस्‍तान ने इसके लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है।
चीन ने शुरू की मुह‍िम
ब्रिक्‍स के नए सदस्‍यों के तौर पर सऊदी अरब, मिश्र, यूएई, अर्जेंटीना, ईरान और इथियोपिया को ब्रिक्स में शामिल होंगे। पाकिस्‍तान के इस संगठन में शामिल होने पर अभी देश के अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। उन्‍होंने बस इतना ही कहा कि जब समूह ने अभी तक इस पर आम सहमति नहीं बनाई है तो कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान ने ब्रिक्स में शामिल होने में रुचि दिखाई है और चीन ने पहले ही इसके लिए पैरवी शुरू कर दी है। ब्रिक्स दुनिया की करीब 40 फीसदी आबादी और ग्‍लोबल जीडीपी के एक चौथाई का प्रतिनिधित्व करता है। भले ही पाकिस्‍तान के अधिकारी इस पर कुछ न कहें मगर जानकारों का कहना है कि सदाबहार दोस्‍त चीन ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
ब्राजील में मिलेगी मंजूरी?
विशेषज्ञों का कहना है कि हैरानी नहीं होनी च‍ाहिए अगर अगले ब्रिक्‍स सम्‍मेलन में पाकिस्‍तान को शामिल करने का प्रस्‍ताव आए। ब्रिक्‍स का अगला सम्‍मेलन ब्राजील में होना है। उनकी मानें तो ब्राजील के बाद जिस किसी भी देश में ब्रिक्‍स का आयोजन होगा, वहां पर पाकिस्‍तान की सदस्‍यता को ग्रीन सिग्‍नल मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन का कहना है अगर ग्‍लोबल साउथ की बात होगी तो फिर इसके तहत आने वाले और विकासशील देश का इसमें शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि देश क राजनीतिक और आर्थिक अव्‍यवस्‍था बड़ा सवाल हो सकती है।

तो यह है असली मकसद

विशेषज्ञों की मानें तो इस्‍लामिक देश पाकिस्‍तान को निराश कर चुके हैं और अफ्रीकी एशियाई देशों से भी उसे कोई मदद नहीं मिल रही है। साथ ही अब अमेरिका भी उससे कन्‍नी काटने लगा है। उसका मकसद ब्रिक्‍स बैंक से आर्थिक मदद हासिल करना है ताकि अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर ला सके। साल 2009 में ब्रिक्‍स का गठन हुआ था और आज यह एक बड़े संगठन में तब्‍दील हो चुका है। ब्रिक्‍स के विस्‍तार से चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग काफी खुश हैं। उन्‍होंने विस्‍तार को ऐतिहासिक करार दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.