पाकिस्तान की सेना के जनरल योद्धा नहीं प्रॉपर्टी डीलर... जानिए क्यों वायरल हो रहा यह बयान
Updated on
02-01-2023 07:09 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना और तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों के बीच जंग जैसे हालात हैं। बाजवा और इमरान खान की आपसी फूट और तालिबान की शह पाकर टीटीपी आतंकी काफी मजबूत हो गए हैं और पाकिस्तानी सेना का जमकर खून बहा रहे हैं। वहीं नए पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर हर दिन केवल बैठक ही कर रहे हैं। इस बीच टीटीपी आतंकी एक वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं जिसमें एक पाकिस्तानी लेखक लाल खान ने पाकिस्तानी सेना की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियो में लाल खान कहते हैं कि पाकिस्तानी सेना के जनरल योद्धा नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलर हैं।
बताया जा रहा है कि चर्चित लेखक लाल खान का यह वीडियो काफी पुराना है लेकिन ताजा हालात को ही बयां करता है। इस वीडियो लाल खान कहते हैं, 'पाकिस्तान की सेना में अब इस देश में बड़ा मार्शल लॉ लागू करने की क्षमता नहीं रह गई है। पाकिस्तानी सेना के जनरल योद्धा नहीं बल्कि प्रॉपर्टी डीलर हैं। प्रॉपर्टी डीलरों ने कौन सी जंगें लड़ी हैं। इन जनरलों और सेना के अंदर देश की खातिर जान देने और खून बहाने का नजरिया ही खत्म हो गया है। सेना के अंदर भ्रष्टाचार इतना ज्यादा हो गया है कि सिपाही अपने सीनियर को रिश्वत देकर छुट्टी लेता है।'
लाल खान के इस बयान को टीटीपी आतंकियों के समर्थक जमकर शेयर कर रहे हैं। दरअसल, टीटीपी आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के बीच जंग के आसार बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा कमिटी की आज बैठक हो रही है और माना जा रहा है कि इसमें टीटीपी आतंकियों के खिलाफ हमले के लिए बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी एनएससी की बैठक हुई थी लेकिन कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है।
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…