कतर के साथ खुलकर आया पाकिस्तान, भारत के पूर्व नौसैनिकों पर उगला जहर, कुलभूषण जाधव का जिक्र
Updated on
03-11-2023 02:19 PM
इस्लामाबाद: कतर में 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा विवाद में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। कतर के हमदर्द पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पाकिस्तानी प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने दावा किया कि कतर की घटना यह भारत के जासूसी में शामिल होने का ठोस सबूत है। उन्होंने खाड़ी देशों को भड़काने की कोशिश की और आरोप लगाया कि भारत जासूसी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय भारत के जासूसी नेटवर्क का मुद्दा उठाता रहा है। उन्होंने कुलभूषण जाधव का भी मुद्दा उठाया जिसे पाकिस्तान ने जबरन अरेस्ट कर रखा है।
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि साल 2016 में कुलभूषण जाधव को अरेस्ट किया गया था। पाकिस्तान का आरोप है कि कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं और जासूसी कर रहे थे। वहीं भारत ने साफ कर दिया है कि कुलभूषण जाधव का पाकिस्तान में जासूसी से कोई संबंध नहीं है। उन्हें ईरान की सीमा के पास से जबरन उठाया गया है। इससे पहले कतर की कोर्ट ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। कतर ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इन भारतीयों को क्यों सजा दी गई है।
लाखों अफगानों को निकालने को बताया सही
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कश्मीर को लेकर भी जहर उगला। भारत के खिलाफ जहरीले बयान देने वाली पाकिस्तानी प्रवक्ता जहरा बलोच ने लाखों की तादाद में अफगान शरणार्थियों को देश निकाला करने पर सफाई भी देने लगीं। उन्होंने दावा किया कि केवल उन्हीं अफगानी नागरिकों को निकाला जा रहा है जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं है। अफगानों को जबरन निकालने के तालिबान के आरोप पर पाकिस्तान ने कहा कि गृह मंत्रालय इसकी जांच कर रहा है।
इससे पहले लाखों की तादाद में वर्षों से रह रहे अफगान शरणार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर तालिबान ने पाकिस्तान की सरकार को चेतावनी भी दी थी। तालिबान और पाकिस्तान के बीच में टीटीपी आतंकियों को लेकर तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। टीटीपी के बढ़ते हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने अब लाखों की तादाद में मौजूद अफगान शरणार्थियों को जबरन अफगानिस्तान भेजना शुरू कर दिया है। करीब दो लाख अफगानी पाकिस्तान छोड़कर अब जा भी चुके हैं। पाकिस्तान सरकार ने इनके घरों को गिराकर उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया जिसकी दुनियाभर में काफी आलोचना हो रही है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…