Select Date:

जल रहा पाकिस्तान, सेना से मोल ली दुश्मनी... जेल जाने से इमरान खान का फायदा होगा या नुकसान?

Updated on 11-05-2023 07:14 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त जेल में हैं और पाकिस्तान सुलग रहा है। पाकिस्तान के लिए यह बिल्कुल नए तरह का संकट है। एक तरफ विपक्ष में बैठे इमरान हैं जो अपने समर्थकों की वहज से काफी मजबूत स्थिति में हैं। वहीं दूसरी तरफ शहबाज सरकार है जिसके साथ 'शक्तिशाली' सेना का साथ है। इस संकट की जड़ में इमरान खान और सेना के बीच की रार है जिसकी शुरुआत तब ही हो गई थी जब इमरान सत्ता में थे। बढ़ते-बढ़ते यह रार अब एक तरह की दुश्मनी में बदल चुकी है। 2018 में सेना की मदद से सत्ता में आने वाले इमरान अब उसी सेना से अपनी जान को खतरा बता रहे हैं। आने वाला समय पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सवाल यह है कि अब इमरान खान का क्या होगा?


इमरान खान का राजनीतिक पतन दो कारणों से हुआ। संसद के भीतर उनकी पार्टी ने गठबंधन सहयोगियों का समर्थन खो दिया था जिसकी वजह अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन ज्यादा बड़ी वजह संसद के बाहर दिखाई पड़ती है। इमरान लगातार सेना का समर्थन खोते जा रहे थे जो पाकिस्तान में 'सबसे शक्तिशाली' है। यह वही सेना थी जिस पर विपक्ष ने 2018 के आम चुनाव में इमरान को जीतने में मदद करने का आरोप लगाया था।

इमरान और सेना का विवाद अभी भी जारी

वरिष्ठ सैन्य नियुक्तियों और नीतिगत फैसलों को लेकर इमरान और सेना के बीच का विवाद खुलकर सामने आ गया था। यह विवाद अभी भी जारी है। पिछले साल जब इमरान पर जानलेवा हमला हुआ तो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर इसका आरोप लगाया। अपनी सुनवाई के लिए रवाना होने से पहले भी इमरान ने सेना पर हमला बोला और कुछ ही समय बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सेना ने कहा कि इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ हुई हिंसा को देश के इतिहास में 'एक काले अध्याय' के रूप में याद किया जाएगा।

बढ़ सकती है रिमांड

सबसे अहम सवाल है कि अब आगे क्या? अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, एनएबी में वकील और पूर्व प्रोसेक्यूटर इमरान शरीफ ने कहा कि एनएबी के नियमों के अनुसार इमरान को अधिकतम 14 दिनों तक हिरासत में रखा जा सकता है। उन्होंने बताया, 'अदालत ने खान को आठ दिनों की रिमांड पर भेजा है। इसे और छह दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद इमरान जमानत मांग सकेंगे।

जेल जाने से इमरान को फायदा या नुकसान?

उन्होंने बताया कि फिजिकल रिमांड के बाद इमरान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। न्यायिक हिरासत में वह जमानत की मांग कर सकते हैं जिस पर अदालत तय करेगी कि उन्हें जमानत दी जा सकती है या नहीं। अगर इमरान खान की रिमांड बढ़ती है तो पाकिस्तान में बवाल भी बढ़ सकता है। जानकार मानते हैं कि आगामी चुनाव को देखते हुए इमरान का जेल जाना उनकी राजनीति को फायदा पहुंचाएगा लेकिन अगर उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा और इस दौरान शहबाज सरकार ने चुनाव करवाए तो पीटीआई को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.