Select Date:

गाजा में सैनिक भेजने पर बुरा फंसा पाकिस्तान, ट्रंप की खुशामद को मजबूर हुए शरीफ-मुनीर, मांगी मोहलत

Updated on 23-01-2026 12:25 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख असीम मुनीर अमेरिका से संबंधों को साधने की कोशिश में अपने घर में घिरते जा रहे हैं। पाकिस्तानी आर्मी के गाजा के लिए प्रस्तावित इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स (ISF) में शामिल होने पर आम लोग नाखुश दिख रहे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तानी नेतृत्व डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए इसमें सेना भेजना चाहता है। ऐसे में शरीफ और मुनीर ने बीच का रास्ता निकालते हुए डोनाल्ड ट्रंप से इस मुद्दे पर पाकिस्तान को कुछ वक्त देने के लिए कहा है।

दावोस में हुई हाई-लेवल बातचीत से जुड़े टॉप सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से CNN-News18 ने बताया है कि पाकिस्तान ने गाजा के लिए प्रस्तावित इंटरनेशनल स्टेबिलाइजेशन फोर्स (ISF) के हिस्से के तौर पर सैनिक भेजने की इच्छा जताई है। साथ ही अपनी घरेलू मजबूरियों को भी ट्रंप के सामने रखा है। मुनीर और शरीफ की ओर से ISF के ऑपरेशनल रोडमैप के साथ-साथ घरेलू माहौल तैयार करने के लिए ट्रंप से समय मांगा गया है।

दावोस में बैठकों का दौर

सूत्रों ने बताया कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मौके पर पाकिस्तानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई कई मीटिंग में ISF का मुद्दा प्रमुखता से उठा है। पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सीडीएफ असीम मुनीर तो वहीं अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक का हिस्सा रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में पाकिस्तान शामिल हुआ है। वहीं गाजा में सेना भेजने पर भी पाकिस्तान राजी होता दिख रहा है। पाकिस्तान के विपक्षी दल, सामाजिक संगठन और आम लोग इसे इजरायल के साथ एक मंच पर आना और फिलिस्तीनियों के साथ धोखे की तरह देख रहे हैं। ऐसे में सरकार के रुख पर देश में गुस्सा बढ़ रहा है।

ट्रंप को घरेलू विरोध का हवाला

दावोस में बातचीत के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमेरिकी अफसरों से कहा कि वह बाद गाजा में स्थिरता और मानवीय सहायता के लिए बनाई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय सेना में सैनिक भेजने के लिए तैयार है। इसमें पाकिस्तान को कमांड स्ट्रक्चर के बारे में स्पष्टता चाहिए। साथ ही गाजा को लेकर घरेलू संवेदनशीलता को देखते हुए देश में माहौल बनाने के लिए पर्याप्त समय चाहिए।

सूत्रों ने संकेत दिया कि कई प्रस्तावों का पहले ही बातचीत हो चुकी है और ये जुड़ाव आगे भी जारी रहेगा। गाजा ISF और प्रस्तावित अमेरिका-पाकिस्तान रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत का अगला दौर फरवरी या मार्च में होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष राजनीतिक और क्षेत्रीय बाधाओं से निपटते हुए बात आगे बढ़ाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.