दिल्ली की हवा में जहर घोल रहा पाकिस्तान! लाहौर की फैक्ट्रियां निकाल रही स्मॉग, भारत में इमरजेंसी जैसे हालात
Updated on
03-11-2023 02:08 PM
लाहौर: दिल्ली में स्मॉग की वजह पाकिस्तान? आपको यह बात थोड़ी बेवजह लग सकती है लेकिन इस बात को खुद पाकिस्तानी मीडिया साबित कर रही है। एक तरफ दिल्ली और एनसीआर स्मॉग की गहरी चादर में ढंके हैं तो वही पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का लाहौर भी इससे जूझ रहा है। भारत के पंजाब से सटे लाहौर में भी स्मॉग ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लाहौर जिसे कभी 'सिटी ऑफ गार्डन' कहा जाता था, आज दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। आज भी यहां की फैक्ट्रियों में ईधन के तौर पर प्लास्टिक को जलाया जा रहा है। यही प्लास्टिक भारत में लोगों का दम घोंटने का काम कर रही है।
लोग जला रहे टायर और प्लास्टिक दिल्ली और लाहौर के बीच की दूरी बस 409 किलोमीटर है। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं किस तरह से पड़ोसी मुल्क की एक हरकत दिल्ली का दम घोंट रही है। पाकिस्तान के जियो न्यूज ने विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि छोटी फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में टायर और प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा यहां भी किसान जमकर पराली जला रहे हैं। साथ ही जिगजैग टेक्नोलॉजी के बिना काम करने वाले ईंट-भट्ठों ने शहर में स्मॉग में इजाफा कर दिया है। लाहौर जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी है वहां पर दो नवंबर को दिन में गहरी धुंध थी। इस धुंध ने यहां की ऊंची इमारतों और एतिहासिक इमारतों को भी ढंक लिया था।
डीजल और कोयले वाला धुंआ लाहौर में छाई धुंध में डीजल और कोयले की गंध थी। ग्लोबल एलायंस ऑन हेल्थ एंड पॉल्यूशन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि वायु प्रदूषण और धुंध, दुनिया भर में एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसके कारण पाकिस्तान में सालाना अनुमानित 128,000 लोगों की मौत हो रही है। लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई पिछले दो दशकों में बुरी तरह खराब हो गया है। इस अवधि के दौरान निवासियों, आवास योजनाओं, विकासात्मक परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयों के लिए रास्ता बनाने के लिए अनुमानित 70 फीसदी तक पेड़ों की कटाई की गई। लाहौर में स्मॉग इमरजेंसी यहां की पंजाब सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए एक महीने के लिए स्मॉग इमरजेंसी का ऐलान किया है। इससे सभी स्कूली छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। लाहौर हाई कोर्ट ने एक्यूआई को कंट्रोल करने के लिए तत्काल उपायों के लिए निर्देश जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई। यहां के पर्यावरण संरक्षण विभाग (ईपीडी) ने अपने बयान में कहा है कि आपातकालीन उपायों के तहत, धूल से बचने के लिए बजरी, मलबे और निर्माण सामग्री पर पानी छिड़कने में असफल रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…