Select Date:

पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद निर्यातक... कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने लगाई क्लास, UNHRC में धो डाला

Updated on 21-06-2024 12:42 PM
जिनेवा: चीन के कर्ज के जाल में फंसे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया है। कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दिया है। प्रथम सचिव अनुपमा सिंहन ने पाकिस्तान में लगातार हो रहे अल्पसंख्यकों के दमन और आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक सदस्य ने फिर भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया है। भारत के चुनावों में जम्मू-कश्मीर के लोगों का हिस्सा लेना ही अपने आप में जवाब है।

उन्होंने आगे कहा, 'इस देश की उपलब्धि दुनिया में सबसे बड़ा आतंक का निर्यातक होना है। यहां अल्पसंख्यकों के साथ-साथ कई मुस्लिमों का दमन होता है। पाकिस्तान को अपने घर को ठीक रखना चाहिए।' इससे पहले भारत ने फरवरी में भी पाकिस्तान को UNHRC में जमकर सुनाया था। तब तुर्की को भी कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने जवाब दिया था। भारत ने तब तुर्की को कहा था कि उसकी ओर से आंतरिक मामलों में टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

पाकिस्तान पर बोला था हमला

पाकिस्तान हर मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने में करता है। फरवरी में उसने जब कश्मीर का मुद्दा उठाया, तब भारत ने कड़ा प्रहार किया था। भारत ने कहा था, 'हम उस देश पर और ध्यान नहीं दे सकते जो लाल रंग में डूबा हुआ है। दुनिया भर में प्रायोजित आतंकवाद से रक्तपात का लाल, कर्जे वाली राष्ट्रीय बैलेंस शीट का लाल। इसके अपने ही लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है कि उनकी सरकार वास्तविक हितों को पूरा करने में विफल रही है।'

कश्मीर पर पाकिस्तान को सुनाया

जून के शुरुआती सप्ताह में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ चीन यात्रा पर गए थे। तब चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में कश्मीर का जिक्र किया गया था। इसे लेकर भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है और किसी भी देश को उनकी स्थिति पर टिप्पणी का अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा था कि चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर के अनुचित संदर्भों को हम अस्वीकार करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.