Select Date:

पाकिस्‍तान अपनी रक्षा करना जानता है... स्‍वतंत्रता द‍िवस पर जनरल मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी

Updated on 14-08-2023 05:41 PM
इस्‍लामाबाद: टीटीपी आतंकियों और बलूच व‍िद्रोहियों की मार से बेहाल पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली इंसान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने देश के स्‍वतंत्रता द‍िवस की पूर्व संध्‍या पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उन्‍होंने दावा किया कि कश्‍मीर को उसी तरह से 'आजादी' मिलेगी, जैसे पाकिस्‍तान को 76 साल पहले मिली थी। बलूच‍िस्‍तान के लोगों का अपहरण करके उनकी हत्‍या कर रहे पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख ने कश्‍मीर को लेकर दुनिया से गुहार लगाई। जनरल मुनीर ने दावा किया कि भारत ने कभी भी पाकिस्‍तान के व‍िचार को स्‍वीकार नहीं किया लेकिन हम अपनी रक्षा करना जानते हैं।

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के बयान में भारत का खौफ साफ नजर आया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। उन्‍होंने कहा कि हमने यह आजादी बहुत संघर्ष के बाद हासिल की है और हम जानते हैं कि कैसे इसकी रक्षा करनी है। उन्‍होंने दावा किया कि भारत हिंदुत्‍व की व‍िचारधार के आधार पर चल रहा है और दुनिया को गंभीरता के साथ देखने की जरूरत है। जनरल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्‍तान किसी भी आक्रामक अभियान के आगे झुकेगा नहीं।


पाकिस्‍तानी सेना के मुख्‍यालय पर हुआ था हमला

पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ एक तरफ जहां भारत को गीदड़भभकी दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्‍होंने खुद ही मान लिया कि देश में सेना के खिलाफ लोग दो फाड़ हो गए हैं। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना और देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी जनता को साधने की कोशिश की जो इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सेना के खिलाफ हो गई है। इमरान खान समर्थकों ने पिछली बार अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद आर्मी के मुख्‍यालय पर हमला कर दिया था।

यही नहीं लाहौर के कोर कमांडर के घर को जला दिया था। इसे ज‍िन्‍ना हाउस कहा जाता था और बाद में इस कोर कमांडर को बर्खास्‍त कर दिया गया। जनरल मुनीर ने कहा कि सेना और देश के बीच में मतभेद पैदा करने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि सेना के अंदर सभी चुनौतियों के खिलाफ इच्‍छाशक्ति और क्षमता है। पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने जनता को अपने साथ लाने के लिए मजहब का भी सहारा लिया और कुरान की आयतों का उल्‍लेख करके लोगों को एकजुट करने की कोशिश की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.