Select Date:

पाकिस्‍तान को चीन से मिली 2.4 अरब डॉलर की 'भीख' देश के विदेशी मुद्रा भंडार में हुआ इजाफा

Updated on 28-07-2023 02:26 PM

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को बताया है कि चीन ने देश को अगले दो साल के लिए 2.4 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इस कर्ज का मकसद उद्देश्य देश को उसके सबसे खराब आर्थिक संकट से उबरने में मदद करना है। चीन की तरफ से मिला यह कर्ज पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाएगा। फिलहाल देश के पास दो साल के आयात के लिए विदेशी मुद्रा भंडार है। डार ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट एक्‍स (पहले ट्विटर) पर इस बात की जानकारी दी है। उन्‍होंने लिखा कि चीनी एक्जिम बैंक ने 2.4 बिलियन डॉलर के कर्ज राशि दो साल के लिए दिया है। इस रकम को साल 2024 और 2025 में वापस करना होगा।


आईएमएफ ने भी दी मदद
कुछ दिनों पहले अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ से भी पाकिस्‍तान के लिए एक एग्रीमेंट को मंजूरी मिली है। इसके बाद देश पर डिफॉल्‍ट का खतरा टल गया है। आईएमएफ ने पाकिस्‍तान को नौ महीनों के लिए तीन अरब डॉलर वाले स्‍टैंड बाय समझौते को मंजूरी दी है। पिछले हफ्ते ही चीन ने पाकिस्तान के दो अरब डॉलर से ज्‍यादा वाले सार्वजनिक गारंटी वाले कर्ज के लिए मंजूरी दी थी। इसके अलावा गी सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहले ही पाकिस्तान को तीन अरब डॉलर की मदद का ऐलान कर चुके हैं।

विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा
पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा भंडार हाल ही में चार अरब डॉलर तक पहुंच गया था। मगर पिछले हफ्ते इसमें इजाफा हुआ है और यह 14 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पाकिस्तान के लिए छह अरब डॉलर वाले आईएमएफ के पैकेज को मंजूरी न मिलने की वजह से परेशानियां बढ़ती जा रही थी। इसके बाद पाकिस्तान को चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों ने सहारा दिया। पाकिस्तान ने बताया है कि चीन ने डिफॉल्‍ट से बचने के लिए हाल के महीनों में उसे पांच अरब डॉलर का तक का कर्ज दिया है।

डिफॉल्‍ट का खतरा टला
चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के कई प्रोजेक्‍ट्स इस समय जारी है। इसमें सड़क निर्माण, बिजली प्‍लांट और कृषि जैसी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। चीन पहले ही पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर चुका है और नए पैकेज को देश के लिए एक लाइफ लाइन माना जा रहा है। यह पैकेज आर्थिक संकट से उबरने के लिए काफी मददगार साबित होगा। बुधवार को ही देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान को अब डिफॉल्ट का खतरा नहीं है। अप्रैल 2022 में सत्ता में आने के बाद से, शरीफ ने पाकिस्तान की आर्थिक मंदी के लिए पूर्व पीएम इमरान खान के शासन में हुए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.