Select Date:

पाकिस्तान बोला- विश्व शांति के लिए अमेरिका का साथ जरूरी

Updated on 01-04-2024 01:06 PM

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा है कि उन्हें देश के विकास में अमेरिका का साथ जरूरी है। शाहबाज ने अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के खत के जवाब में यह बात लिखी।

दरअसल, 30 मार्च को बाइडेन ने पाकिस्तानी PM शाहबाज को खत लिखा था। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत बताते हुए पाकिस्तान के लिए अमेरिका के सपोर्ट की बात की थी।

इसके जवाब में शाहबाज ने लिखा, "पाकिस्तान वैश्विक शांति, सुरक्षा और देश के विकास और समृद्धि के लिए अमेरिका के साथ काम करने को इच्छुक है। दोनों देश एनर्जी, क्लाइमेट चेंज, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।''

बाइडेन ने शाहबाज को PM बनने पर बधाई नहीं दी
PM शाहबाज ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और ग्रीन अलायंस फ्रेमवर्क पहल का स्वागत है।

यह पहली बार था जब बाइडेन ने पाकिस्तान में चुनाव के बाद किसी प्रधानमंत्री से बात की। साल 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव जीता था। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, तब अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनसे कोई बात नहीं की थी।

इसके बाद साल 2022 में इमरान की सरकार गिरने के बाद जब शाहबाज शरीफ ने सरकार बनाई, तब भी बाइडेन ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाइडेन के खत में शाहबाज को सत्ता संभालने या चुनाव जीतने के लिए बधाई नहीं दी गई।

अमेरिका सत्ता पर काबिज शासन के साथ काम करता है
हाल ही में अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू से पूछा गया था, "क्या वॉशिंगटन ने पाकिस्तान में नई सरकार को मान्यता दी है?" इसके जवाब में लू ने स्पष्ट तौर पर कहा था, "अमेरिका का नई सरकारों को मान्यता देने से मतलब नहीं है, हम सत्ता संभाल रहे शासन के साथ ही काम करते हैं।"

दरअसल, फरवरी में पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के ठीक बाद अमेरिका के कई सांसदों ने चुनाव में धांधली की आशंका जताई थी। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस दौरान अमेरिका के 33 सांसदों ने भी राष्ट्रपति बाइडेन को खत लिखकर पाकिस्तान की नई सरकार को मान्यता न देने की अपील की थी। यही वजह थी कि लू से पाकिस्तानी सरकार को मान्यता देने से जुड़ा सवाल किया गया।

बाइडेन ने खत में कहा था- पाकिस्तान को सपोर्ट करते रहेंगे
बाइडेन ने अपने लेटर में लिखा कि अमेरिका विकास और मानवीय अधिकारों की रक्षा के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करता रहेगा। दोनों देश मिलकर मजबूत साझेदारी और अपने नागरिकों के बीच बेहतर रिश्ते कायम करेंगे। अमेरिका वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।

इससे पहले पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी राजदूत ने 15 मार्च को पाकिस्तान को अमेरिका का अहम पार्टनर बताया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान की नई सरकार अमेरिका के साथ मिलकर द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.