डिफॉल्ट होने से बच गया पाकिस्तान, आईएमएफ ने 3 अरब डॉलर के कर्ज को दी अंतिम मंजूरी
Updated on
13-07-2023 02:32 PM
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर के कर्ज को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह फैसला आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में आईएमएफ के शीर्ष नेतृत्व ने पाकिस्तान के लिए 3 अरब डॉलर के स्टैंड-बाय समझौते की समीक्षा की। पाकिस्तान और आईएमएफ के बीच इस समझौते पर जून में कर्मचारी स्तर की सहमति बनी थी। पाकिस्तान को उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही ऋण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में $1.1 बिलियन की पहली किश्त भी जारी करेगा। अगर आज आईएमएफ की बैठक में सहमति नहीं बनती तो पाकिस्तान का डिफॉल्ट होना तय माना जाता। पाकिस्तानी खजाने में विदेशी कर्ज की किश्त चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है।
पाकिस्तान को मिलेगा 3 बिलियन डॉलर का कर्ज
पाकिस्तान जून में जारी पहले के प्रोग्राम से अनुपस्थित था। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि आईएमएफ पिछले प्रोग्राम से पाकिस्तान को कर्ज की किश्त जारी नहीं करने वाला है। यह प्रोग्राम 29 जून को खत्म हो रहा था। हालांकि, इसके एक दिन पहले ही पाकिस्तान और आईएमएफ में सहमति बन गई। इसके बाद आईएमएफ ने स्टैंड बॉय फैसिलिटी के जरिए पाकिस्तान को 3 बिलियन डॉलर का कर्ज देने का ऐलान कर दिया।
आज की बैठक में बोर्ड देगा आखिरी मंजूरीआईएमएफ से कर्मचारी-स्तरीय समझौता हो जाने के बाद बोर्ड की मंजूरी आम तौर पर दी जाती है। पाकिस्तान सरकार आईएमएफ से करीब 2.5 अरब डॉलर की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उसे कहीं ज्यादा 3 अरब डॉलर मिल गया। पाकिस्तान ने पहले 11 सूचीबद्ध कार्यक्रम समीक्षाओं में से आठ को मंजूरी दे दी थी, नौवीं समीक्षा पिछले साल नवंबर से लंबित थी। इससे पहले, पाकिस्तान ने आईएमएफ को एक आशय पत्र भी सौंपा था, जिसमें आश्वासन दिया गया था कि अगले नौ महीनों में कोई नई टैक्स माफी पेश नहीं की जाएगी।
पाकिस्तान ने आईएमएफ को लिखकर दिया है भरोसा
वित्त मंत्री इशाक डार और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर के हस्ताक्षर वाले पत्र में व्यापार बाधाओं को दूर करने और देश को ऋण प्रदान करने वाले अन्य वित्तीय संस्थानों और द्विपक्षीय दाताओं के प्रति प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने की गारंटी दी गई है। आईएमएफ की बैठक पाकिस्तान को सऊदी अरब से 2 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिलने के एक दिन बाद हो रही है। बुधवार को डार ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने भी पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का कर्ज दिया है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…