UN में कश्मीर-कश्मीर चिल्लाया पाकिस्तान, भारत बोला- जवाब देकर सम्मानित नहीं करूंगा
Updated on
22-11-2023 01:27 PM
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान पाकिस्तान के कश्मीर को लेकर दिए गए अनुचित और आदतन संदर्भ को खारिज किया है। भारत का जवाब सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने: सामान्य विकास के माध्यम से स्थायी शांति को बढ़ावा देना विषय पर खुली बहस में आया। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम ने अपनी टिप्पणी में कश्मीर का संदर्भ दिया जिसके बाद चीन की अध्यक्षता में बहस आयोजित की गई।
भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में दूत आर. मधुसूदन ने सोमवार को कहा, "मेरे देश के खिलाफ एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा पहले की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे कुछ सेकंड से ज्यादा समय नहीं लगेगा और मैं यहां प्रतिक्रिया देकर उन्हें सम्मानित नहीं करूंगा।"
पाकिस्तान बिना विषय के उठा रहा कश्मीर मुद्दा
बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय की परवाह किए बिना, पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाता रहा है लेकिन कोई भी ध्यानाकर्षण हासिल करने में विफल रहता है। भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना उसका आंतरिक मामला है। इसने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार बंद करने की भी सलाह दी।
हर जगह कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान के राजनेता और राजनयिक दुनिया के हर मंच पर कश्मीर राग अलापने से बाज नहीं आते हैं। मुद्दा चाहें कुछ हो, जगह चाहें जो हो पाकिस्तान एक बार कश्मीर-कश्मीर जरूर चिल्लाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति दुनिया के किसी भी देश में भले ही चलें जाएं, वे अपने देश के बारे में भले ही एक शब्द न बोलें, लेकिन कश्मीर का जिक्र जरूर करेंगे। यह पाकिस्तान की विदेश नीति का एक ऐसा अध्याय बन गया है, जिसे पढ़े बिना कोई बयान पूरा नहीं होता है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…