Select Date:

पाकिस्‍तान डिफॉल्‍ट हो जाएगा, रेकॉर्डतोड़ बढ़ेगी महंगाई.... इमरान खान ने दी बड़ी चेतावनी

Updated on 02-01-2023 07:15 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्रा कोष लगातार सिकुड़ रहा है और इस बीच ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ी चेतावनी दी है। इमरान ने देश की गठबंधन सरकार को जमकर फटकारा है और पीएम शहबाज शरीफ की आर्थिक नीतियों को बकवास करार दिया है। इमरान ने कहा है कि अगर जल्‍द ही देश को अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) की तरफ से लोन नहीं मिला तो फिर वह डिफॉल्‍ट हो सकता है। इमरान ने रविवार को अपनी पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही है। उन्‍होंने कहा कि देश के पास कोई और विकल्‍प ही नहीं है और उसे हर हाल में जल्‍द से जल्‍द आईएएफ से मदद चाहिए। इमरान की इस चेतावनी को पीएम की पूर्व विशेष सलाहकार डॉक्‍टर सानिया निश्‍तर का भी समर्थन मिला है।
लाखों नागरिकों ने छोड़ा देश
इमरान ने पाकिस्‍तान पीपुल्‍स लीग-नवाज (PML-N) की गठबंधन सरकार की आर्थिक नीतियों को आड़े हाथों लिया है। इमरान कहा कि खराब नीतियों की वजह से 7.5 लाख पाकिस्‍तानी पिछले सात साल में देश छोड़कर भाग चुके हैं। उनकी मानें तो देश में जारी आर्थिक संकट की वजह से इंडस्‍ट्रीज लगातार बंद हो रही हैं और स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ेगी। पीटीआई के मुखिया इमरान ने नागरिकों से अपील की है कि संकट की इस स्थिति में देश छोड़कर न जाएं।
'भीख मांगने से मरना बेहतर'
इमरान का कहना था कि मुश्किल स्थिति में एक देश साथ मिलकर लड़ता है। इमरान ने साल 2018 में देश की सत्‍ता संभाली थी। उस समय उन्‍होंने वादा किया था कि वह पाकिस्‍तान को मुश्किलों से बाहर निकाल कर रहेंगे। इससे पहले इमरान ने साल 2015 में बड़ा बयान दिया था। इमरान ने कहा था, 'मैं भीख मांगने से मर जाना बेहतर समझूंगा।' इमरान ने कहा कि उनकी जिंदगी भी खतरे में है लेकिन वह पाकिस्‍तान में रहकर इस मुश्किल घड़ी से लड़ेंगे। उनकी मानें तो खडे़ रहकर लड़ना ही किसी तबाही से बाहर आने का रास्‍ता है।

देश की स्थिति पर मीटिंग
पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्‍तान की आखिरी उम्‍मीद अब आईएमएफ से मिलने वाला बेलआउट पैकेज है। पाकिस्‍तान का विदेशी मुद्राभंडार कम होता जा रहा है। साथ ही महंगाई भी दो साल से बड़ी चुनौती बनी हुई है। माना जा रहा है कि अगले छह महीने में महंगाई और बढ़ेगी और जनता के लिए परेशानियां भी दोगुनी होंगी। पिछले शुक्रवार को नेशनल सिक्‍योरिटी कमेटी (NSC) की एक मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में सरकार के सीनियर मंत्री और टॉप मिलिट्री ऑफिसर्स को आर्थिक मोर्चे पर बढ़ती देश की मुश्किलों के बारे में बताया गया था। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक वित्‍त मंत्रालय को महंगाई और विदेयी मुद्रा दर कम रखने में काफी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.