Select Date:

पाकिस्‍तान 76 साल बाद बदलेगा भारत नीति! मुस्लिम देश दोस्‍ती को करेंगे मजबूर, क्‍यों कह रहे पाक व‍िशेषज्ञ

Updated on 14-08-2023 05:37 PM
इस्‍लामाबाद: भारत और पाकिस्‍तान के बीच रिश्‍ते लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत के साथ दोस्‍ती की कोशिश की थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनके प्रयासों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया था। पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर की रट लगा रखी है और उसका कहना है कि जब तक भारत अनुच्‍छेद 370 को फिर से बहाल नहीं करता है, तब तक हम बातचीत नहीं करेंगे। अब पाकिस्‍तानी व‍िशेषज्ञों का कहना है कि देश में चुनाव के बाद पाकिस्‍तान करीब 76 साल से चली आ रही अपनी भारत नीति को बदलने के लिए मजबूर हो सकता है। पाकिस्‍तान को ऐसा करने के लिए सऊदी अरब और यूएई बाध्‍य कर सकते हैं। आइए समझते हैं पूरा मामला....
पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून के वरिष्‍ठ पत्रकार कामरान युसूफ कहते हैं कि पाकिस्‍तान ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह भारत के प्रति अपनी 76 साल से चली आ रही अड़‍ियल नीति को छोड़ सकता है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को ऐसा करने के लिए अरब देश मजबूर कर सकते हैं जो अब पाकिस्‍तान के अंदर अरबों डॉलर के निवेश की तैयारी कर रहे हैं। कामरान ने कहा कि सऊदी अरब और यूएई दोनों ही देशों के साथ हाल के वर्षों में भारत की दोस्‍ती काफी मजबूत हो गई है। ये दोनों देश पहले भारत के खिलाफ हर मोर्चे पर पाकिस्‍तान की मदद करते थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

पाकिस्‍तान को सऊदी और यूएई करेंगे मजबूर


कामरान ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्‍तान कंगाल हो चुका है और उसे व‍िदेशी दोस्‍त देश कर्ज देने से क‍िनारा कर चुके हैं। पाकिस्‍तान को वर्षों से यूएई और सऊदी अरब से कर्ज मिलता रहा था लेकिन अब यह बंद हो गया है। सऊदी और यूएई दोनों ही देशों ने साफ कह दिया है कि वे अब पाकिस्‍तान की सरकारी संपत्तियों को खरीदेंगे, उसके बदले में पैसा देंगे। यूएई ने कराची पोर्ट में 25 साल के लिए हिस्‍सेदारी खरीदी है और सऊदी अरब 3 अरब डॉलर का न‍िवेश ग्‍वादर में रिफाइनरी लगाने में करने जा रहा है।

वहीं सऊदी अरब का पाकिस्‍तान की रेको डिक की खदान में हिस्‍सेदारी खरीदने का प्‍लान है। यह पूरी डील दिसंबर तक होनी है जो केयर टेकर सरकार करेगी। कामरान ने बताया कि इन अरबों डॉलर के निवेश से इन दोनों देशों का पाकिस्‍तान की व‍िदेश नीति में प्रभाव काफी बढ़ जाएगा। यूएई की कंपनियों में बड़ी संख्‍या में भारतीय काम करते हैं और इनको अब पाकिस्‍तान को यूएई के दबाव में वीजा देना पड़ेगा। इससे पहले पाकिस्‍तान ने सुरक्षा कारणों से भारत के किसी भी नागरिक को ऐसे मामलों में वीजा देने से परहेज किया है। कामरान ने कहा कि सऊदी अरब और यूएई के साथ भारत की दोस्‍ती इस हद तक बढ़ गई है कि पाकिस्‍तान के कई बार कोशिश करने के बाद भी ओआईसी की बैठक नहीं बुलाई गई।

बाजवा के भारत प्‍लान को मिल सकती है मंजूरी


यूएई तो कश्‍मीर में निवेश कर रहा है। उन्‍होंने बताया कि बाजवा के दौर में भारत के साथ व्‍यापार शुरू करने की योजना थी लेकिन यह इमरान खान के कारण संभव नहीं हो पाया। यूएई और सऊदी अरब चाहते हैं कि पाकिस्‍तान तथा भारत के बीच रिश्‍ते सामान्‍य हों। उन्‍होंने कहा कि जैसे-जैसे यूएई और सऊदी अरब का निवेश बढ़ेगा, वैसे-वैसे भारत के साथ रिश्‍ते सामान्‍य होंगे। पाकिस्‍तान के वर्तमान आर्मी चीफ जनरल मुनीर ने भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे भारत के साथ रिश्‍ते खराब हों। पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीम भी आ रही है जिसे सेना ने भी मंजूरी दी है। उन्‍होंने कहा कि जनरल बाजवा का भारत के साथ रिश्‍ते सुधारने का प्‍लान अब अमल में आ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.