पाकिस्तानी एक्ट्रेस नादिया खान ने सलमान-शाहरुख-आमिर को बताया इनसिक्योर, कहा- फवाद लोगों को तो बैन ही करवा दिया
Updated on
05-04-2024 01:47 PM
पाकिस्तानी एक्ट्रेस और रिप्रेजेंटेटर नादिया खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। वह अक्सर अपने तीखे बोल के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक इवेंट में उन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान यानी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वह विवादों में छा गईं। उन्होंने इन बॉलीवुड एक्टर्स को इनसिक्योर बताया है। साथ ही कहा है कि ये पाकिस्तानी कलाकारों से डरते हैं। उन्हों फवाद खान समेट अन्य युवा पाकिस्तानी अभिनेताओं की लोकप्रियता से खतरा था।
शो 'क्या ड्रामा है' में नादिया ने कहा, 'हमारे एक्टर्स इंडिया में बहुत पॉप्युलर होने लगे। फवाद वगैरह वहां जाकर काम करने लगे। तो वहां के कुछ बड़े एक्टर्स इनसिक्योर हो गए। उन्होंने उसे पॉलिटिकल इशू बनाकर उनको बैन करवाया। ऐसा नहीं था कि वहां पॉलिटीशियन को मसला था, नहीं... वहां टॉप एक्टर्स डर गए। और ये नहीं कि उनको फिल्में मिलेंगी, उनको ये था कि हमारी आवाम, हमारी पब्लिक पागल हो जाएगी इनके पीछे।'
नादिया खान ने बॉलीवुड एक्टर्स को इनसिक्योर बताया
नादिया ने आगे कहा, 'भारत में खान ऐसे हैं कि ये ना तो बॉडी दिखा रहे हैं और ना स्टंट कर रहे हैं। ये तो एक्टर्स हैं। ये तो आंखों से काम करते हैं भाई। इनको तो डायलॉग डिलीवरी आती है, उर्दु इतनी साफ की... मारे गए। उन्होंने फिर बैन ही करवा दिया। अब चक्कर ये है कि इंडियन आवाम इश्क करती है हमारे एक्टर्स से। हाल के समय में बिलाल और वहाज ने जो कर दिया है ना, जनता हो गई है पागल। भारत में इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वायरल है ये वहां पर। इन खान को इस बात का आइडिया भी नहीं है। खान जो हैं, वो इनसिक्योर हो गए हैं। ये लड़के आ जाएंगे तो हम क्या करेंगे। क्योंकि इस एज ग्रुप में वहा (इंडिया) में स्टार्स नहीं है। एक्ट्रेस नहीं है।'
नादिया खान के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, 'डेलुलु की भी सीमा होती है।' एक ने लिखा, 'वैसे ये सच कह रही है।' एक ने कहा, 'शाहरुख बनाम पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री। वोट करवा दो, सिर्फ पाकिस्तान में। मुझे पक्का यकीन है कि 50 पर्सेंट वोट से शाहरुख ही लीड करेंगे।' अहमद अली बट के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में फवाद खान से पूछा गया था कि क्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मौजदूगी, लोगों के लिए खतरा है? इस पर एक्टर ने कहा था, 'मुझे कैसे पता चलेगा यार। मुझे भारत से बहुत प्यार मिला। और सभी इंडस्ट्री में अपनी राजनीति होती है। पाकिस्तान में भी है। लेकिन अपनों से लड़ना आसान होता है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…