Select Date:

पाकिस्तानी सेना ने जिन्ना को दिया था जहर, सबसे बड़े गद्दार जनरल... अल्ताफ हुसैन का सनसनीखेज दावा

Updated on 12-05-2023 07:07 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पूरे देश में बवाल हो रहा है। इमरान की गिरफ्तारी के पीछे सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का हाथ बताया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान के एक नेता ने बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान की पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के चीफ अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि भारत को तोड़ कर पाकिस्तान बनाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को जहर दिया गया था। वह सीधे तौर पर सेना पर बरसे और कहा कि पाकिस्तान की बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ सेना का ही रहा है।

पाकिस्तान में मंगलवार को इमरान खान की गिरफ्तारी ने दुनिया को हैरान कर दिया। जब इमरान खान कोर्ट में एक मामले की पेशी के लिए पहुंचे थे और अपना बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन करा रहे थे, तभी सैकड़ों की संख्या में रेंजर्स ने धावा बोल दिया। रेंजर्स इमरान खान को अपने साथ उठा कर ले गए। अल कादिर केस में उनकी गिरफ्तारी की गई, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसा देखी गई। पाकिस्तान की जनता अपनी ही सेना के खिलाफ मैदान में है। जनता सैनिकों को पीट रही है।

मिलिट्री का हमेशा से रहा कब्जा

इस बीच पाकिस्तान के नेता भी सेना की खुल कर आलोचना कर रहे हैं। अल्ताफ हुसैन ने एक जर्मन मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मिलिट्री ने पहले कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना को रास्ते से हटाया। उन्हें स्लो पॉयजन दिया गया। इसके बाद उनके राइट हैंड लियाकत अली खान को भरे जलसे में शहीद किया गया। उसके बाद फातिमा जिन्ना को अयूब खान के जमाने में शहीद किया गया। 'मिलिट्री का हमेशा से 1947 के बाद पाकिस्तान पर कब्जा रहा।'

सबसे बड़ी गद्दार सेना

अल्ताफ हुसैन ने कहा, 'चाहे नवाज शरीफ की हुकूमत हो, आसिफ अली जरदारी की हुकूमत हो, बेनजीर भुट्टो की हुकूमत हो या किसी की भी हुकूमत हो, वह आईएसआई हेडक्वार्टर और पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर में जाकर सजदा करेंगे। उसके बगैर हुकूमत नहीं हो सकती।' उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान में गद्दार फौजी जनरल हैं। दूसरों को गद्दार कहने वाले फौजी जनरल हैं। 2 फीसदी पाकिस्तान आर्मी के एलीट 75 साल से राज कर रहे हैं, और वह खुद को अल्लाह से भी ऊपर समझते हैं और उन्होंने पाकिस्तान का ये हाल कर दिया है का आईएमएफ के रहमो करम पर पाकिस्तान चल रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.