Select Date:

अंजू को लेकर एफआईआर पर भड़का पाकिस्‍तानी नसरुल्‍ला, बोला मैं किसी से नहीं डरता हूं, बच्‍चों को लेकर ठनी

Updated on 09-08-2023 02:23 PM
इस्‍लामाबाद: जुलाई में भारत से युवती अंजू के पाकिस्‍तान जाने की खबरें आई थीं। अंजू जो अपने फेसबुक दोस्‍त नसरुल्‍ला से मिलने के लिए पाकिस्‍तान गई थी, अब लगता है उसने वहीं रहने का इरादा कर लिया है। पहले उसके और नसरुल्‍ला के निकाह की खबरें आईं तो अब उसके वहीं बसने की खबरें आ रही हैं। इन सबके बीच भारत में अंजू के दो बच्‍चों को सिर्फ अपनी मां के बारे में खबरें सुनने को मिल रही हैं। नसरुल्‍ला ने कहा है कि वह भारत सरकार से बच्‍चों को पाकिस्‍तान भेजने की अपील करेंगे। मगर अंजू के भारतीय पति अरविंद ने जोर देकर कहा है कि बच्‍चे उसके पास भारत में ही रहेंगे। अब इन बच्‍चों की वजह से नसरुल्‍ला और अरविंद में ठन गई है।

नसरुल्‍ला बोला अंजू को खतरा
अंजू ने अभी तक नसरुल्‍ला के साथ अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है। वह शुरुआत से यही कहती आ रही है कि वह जल्‍द ही भारत लौटेगी। नसरुल्‍ला जो अंजू को अपनी पत्‍नी कह रहा है, उसे भारत नहीं भेजना चाहता है। उसका कहना है कि अंजू की जान को भारत में खतरा है। लेकिन उसने यह भी कहा कि उसके दोनों बच्‍चों के पाकिस्‍तान भेजने के लिए भारत सरकार से अनुरोध करेगा।

राजस्‍थान तक ने नसरुल्‍ला के हवाले से कहा है कि उसका अंजू से निकाह हो चुका है। अंजू को एक साल का वीजा मिल चुका है और जल्‍द ही उसे पाकिस्‍तान की नागरिकता भी मिल जाएगी। नसरुल्‍ला का कहना था कि अंजू भारत जाकर अपने बच्‍चों को पाकिस्‍तान लेकर आएगी। नसरुल्ला खुद चाहता है कि अंजू के बच्चे मां के साथ पाकिस्‍तान में रहें।
एफआईआर पर भड़का नसरुल्‍ला
अब नसरुल्‍ला ने अपना रुख बदल लिया है। अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ राजस्‍थान में केस दर्ज करवाया है। जब भारतीय मीडिया ने नसरुल्‍ला से इस बाबत सवाल किया तो वह भड़क गया। उसने सवाल के बदले खुद ही सवाल दाग दिया। नसरुल्‍ला ने कहा कि एफआईआर से कुछ नहीं होता। वह किसी से नहीं डरते हैं। जब नसरुल्‍ला से अंजू के भारत आने पर पूछा गया तो उसने कहा कि पहले उसे सुरक्षा की गारंटी दी जाए। अगर अंजू को सुरक्षा नहीं दी जाएगी तो वह भी भारत नहीं आएगी।

अंजू ने दी धमकी
अंजू ने पाकिस्तान जाकर इस्‍लाम कबूल कर लिया है। अब उसका बदला हुआ नाम फातिमा है। नसरुल्‍ला के साथ उसके निकाह की पुष्टि खुद उसने और पाकिस्‍तान की पुलिस ने की है। निकाह के बाद से ही अंजू को पाकिस्तानी व्यापारियों की तरफ से कई गिफ्ट्स, प्‍लॉट और कई लाख रुपए के चेक मिले रहे हैं। भारत में अंजू के पति अरविंद का कहना है कि उसने अभी तक उनसे तलाक नहीं लिया है। अरविंद की मानें तो अंजू ने पाकिस्तान से व्‍हाट्सएप पर उनसे बात की है। उसने उन्‍हें गालियां दी हैं और साथ ही जान से मरवाने की धमकी दी। अंजू ने यह भी कहा है कि वह भारत वापस आकर अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.