Select Date:

पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने तोड़ी चुप्पी, सलमान तूर संग शादी की खबरों का बताया सच

Updated on 12-08-2023 02:04 PM
'पसूरी' गाने से पाकिस्तान के साथ-साथ इंडिया में भी पॉप्युलैरिटी हासिल करने वाले फेमस सिंगर अली सेठी इस समय चर्चा में हैं। खबरें थीं कि उन्होंने आर्टिस्ट सलमान तूर से न्यूयॉर्क में गुपचुप शादी (गे मैरिज) कर ली है, जिसके बाद हर तरफ, खासतौर से पाकिस्तान में हंगामा मच गया। हालांकि, अब सिंगर ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

'पसूरी' गाने के सिंगर Ali Sethi ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी अभी तक शादी नहीं हुई है। मुझे नहीं पता कि किसने ये अफवाह उड़ाई।'

अली सेठी ने खुलेआम किया है ऐलान!

अली अजीज सेठी सिंगर होने के साथ-साथ सॉन्ग राइटर, कंपोजर और ऑथर भी हैं। उनके गाने अपने मुल्क के साथ-साथ इंडिया में भी काफी फेमस हैं। विकिपीडिया के मुताबिक, अली सेठी Queer हैं और उन कुछ पाकिस्तानी कलाकारों में से एक हैं, जो खुलेआम इस तरह की पहचान रखते हैं। उनका मानना है कि उनके मुल्क में होमोफोबिया बढ़ रहा है और स्पष्ट रूप से समलैंगिक होना एक जिम्मेदारी महसूस कराता है।

कौन हैं सलमान तूर?

सलमान तूर की बात करें तो वो पाकिस्तान में जन्में अमेरिकन पेंटर हैं। वो न्यूयॉर्क में रहते हैं और वहीं पर काम भी करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली और सलमान करीबी दोस्त हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.