Select Date:

पाकिस्‍तानी तस्‍कर ड्रोन से भारत के पंजाब में ड्रग्‍स की सप्‍लाई कर रहे, शहबाज के ऑफिसर का कबूलनामा

Updated on 28-07-2023 02:20 PM
इस्‍लामाबाद: भारत के राज्‍य पंजाब में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की आदत के लिए हमेशा पाकिस्‍तान को दोषी ठहराया गया है। लेकिन पाकिस्‍तान की सरकार ने हर बार इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। लेकिन अब पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक सीनियर ऑफिसर ने टीवी पर यह बात कबूल कर ली है कि ड्रोन की मदद से सीमा के उस पार भारत के पंजाब राज्‍य में ड्रग्‍स की सप्‍लाई होती है। इस ऑफिसर की मानें तो पाकिस्तानी तस्कर सीमा पार से भारत में ड्रग्‍स भेजने के लिए ड्रोन का तेजी से उपयोग कर रहे हैं।

हाई टेक उपकरणों का प्रयोग
अधिकारी का कबूलनामा यह बताने के लिए काफी है कि कैसे पाकिस्तानी तस्कर भारत में नशीले पदार्थ डालने के लिए हाई-टेक उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं। पीएम शहबाज शरीफ के विशेष रक्षा सहायक मलिक मोहम्मद अहमद खान ने भारत के राज्‍य पंजाब सीमा से लगे कसूर शहर में पाकिस्तानी जर्नलिस्‍ट हामिद मीर को एक इंटरव्‍यू दिया है। इसी इंटरव्‍यू में उन्‍होंने यह बात मानी है कि ड्रोन से ड्रग्‍स की सप्‍लाई भारत में हो रही है। खान, कसूर से प्रांतीय विधानसभा (एमपीए) के सदस्य हैं। हामिद मीर ने 17 जुलाई को एक वीडियो ट्वी‍ट किया है। इस वीडियो में उन्‍होंने खान से कसूर में सीमा पार जारी नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक सवाल पूछा है। इस पर खान सकारात्मक जवाब देते हैं।

क्‍या कहा था खान ने
खान ने कहा, 'हां, और यह सच काफी डरावना है। हाल ही में दो घटनाएं हुई हैं जहां हर ड्रोन में 10 किलोग्राम हेरोइन बांधकर फेंक दी गई थी। एजेंसियां इसे रोकने की कोशिश कर रही हैं।' मीर ने इस वीडियो को जिस कैप्शन के साथ ट्वीट किया है, वह भी काफी सुरक्षात्‍मक है। मीर ने लिखा, 'पीएम के सलाहकार मलिक मोहम्मद अहमद खान द्वारा बड़ा खुलासा। तस्कर हेरोइन पहुंचाने के लिए पाकिस्तान-भारत सीमा के पास कसूर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की मांग की, अन्यथा पीड़ित तस्करों से जुड़ जायेंगे।'

खान का कबूलनामा काफी अहम
कसूर भारत के राज्‍य पंजाब के खेमकरण और फिरोजपुर के ठीक सामने है। जुलाई महीने की शुरुआत में पंजाब पुलिस की तरफ से बताया गया था कि अकेले फिरोजपुर जिले में जुलाई 2022 से 2023 तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 795 एफआईआर दर्ज की गईं। आंकड़ों से पता चलता है कि ज्यादातर दवाएं पंजाब के उन जिलों से जब्त की गईं जो पाकिस्तान की सीमा से लगे हैं। हामिद मीर ने भारतीय अखबार इंड‍ियन एक्‍सप्रेस को बताया है कि खान की टिप्पणी पहला कबूलनामा है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्‍सक की तस्करी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यही सच है और खान का कबूलनामा काफी महत्वपूर्ण है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.