जिन्ना हाउस को बचा नहीं पाए पाकिस्तानी फौजी, चला सेना का डंडा तो हुए बर्खास्त... लेकिन बच गया हिंसा का असली मास्टरमाइंड!
Updated on
27-06-2023 07:37 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने उन लोगों को बाहर करने के अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं जो 9 मई को सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वाली भीड़ का सामना नहीं कर पाए। यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर इसका नेतृत्व कर रहे हैं। सोमवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान, पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने घोषणा की कि एक लेफ्टिनेंट जनरल सहित कई लोगों को दोषी ठहराया गया है और सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने वाले अन्य लोगों में तीन मेजर जनरल और सात ब्रिगेडियर समेत 15 अधिकारी शामिल हैं। यह कार्रवाई इस बात की पुष्टि करती है कि आर्मी चीफ सेना को एकजुट करने और गृह युद्ध की संभावनाओं को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह इस बात का भी संकेत है कि सेना, सिविल सोसाइटी और विदेशी पाकिस्तानियों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेटवर्क को खत्म करने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। यह दिखाता है कि पाक सेना अपनी बात पर अमल कर रही है और 9 मई की घटनाओं के मास्टरमाइंडों के साथ किसी भी समझौते के मूड में नहीं है।
बच गए फैज़ हमीद?
डीजी आईएसपीआर के बयान के अनुसार, दंगों में कथित तौर पर भूमिका निभाने वाले लोगों के परिवारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। इंडियन नैरेटिव डॉट कॉम के मुताबिक विश्लेषक यह कह रहे हैं कि सेना के भीतर सफाई के बावजूद पूरी साजिश के पीछे का सरगना कोई और नहीं बल्कि पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज़ हमीद हैं। सूत्रों का कहना है कि सेना में असंतोष तब तक जारी रहने की उम्मीद है जब तक कि जनरल हमीद का कोर्ट मार्शल नहीं किया जाता और उन्हें सजा नहीं दी जाती।
सेना पर लगाए 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' के आरोप
अपने बयान में डीजी आईएसपीआर ने खान और उनके समर्थकों के दावों का खंडन किया कि 9 मई की घटना पीटीआई और उसके नेता को निशाना बनाने के लिए सेना का एक 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' था। मेजर जनरल चौधरी ने कहा कि '9 मई की घटना के लिए सेना और एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराने से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।' उन्होंने पूछा, 'क्या सेना ने अपने खिलाफ साजिश रची या सेना ने पहले से ही अपने एजेंटों को तैनात कर दिया था? क्या हमने अपने शहीदों के स्मारक जला दिये?'
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…