Select Date:

पाकिस्तानी व्लॉगर ने उठाई बाइक और नाप दिया पूरा हिंदुस्तान! भारतीयों का प्यार देख मुरीद हो गए अबरार हसन

Updated on 15-06-2023 07:29 PM
इस्लामाबाद : एक पाकिस्तानी व्लॉगर ने हाल ही में एक बाइक पर अपनी भारत यात्रा पूरी की है। इस दौरान उसने हजारों किलोमीटर का सफर किया और कई राज्यों में गया। अबरार हसन नामक ट्रैवल व्लॉगर ने इस पूरी यात्रा को रिकॉर्ड किया और अपने देशवासियों को भारत की विविध संस्कृति, भाषाओं और खाने से परिचित कराया। इस यात्रा में उन्होंने न सिर्फ ढेर सारी यादें इकट्ठा कीं बल्कि सरहद के दोनों ओर से उन्हें जमकर तारीफ मिली। अबरार हसन एक यूट्यूब चैनल 'वाइल्ड लेंस बाय अबरार' चलाते हैं जिसमें वह अपनी यात्राओं का अनुभव शेयर करते हैं।


इस साल भारत आने से पहले पाकिस्तानी नागरिक अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक से जर्मनी, ऑस्ट्रिया, अल्बानिया और क्रोएशिया जैसे यूरोपीय देशों में भी गए और ईरान, ओमान और तुर्की से होकर गुजरे। 3 अप्रैल को अबरार ने अपने फॉलोअर्स को अपडेट किया कि उन्होंने अपना भारत दौरा शुरू कर दिया है। उन्होंने लिखा, 'कई साल तक वीजा हासिल करने की कोशिश करने के बाद आखिरकार इस बार मैं सफल हो गया।'

मुंबई में जुटी फैंस की भीड़

ट्रैवल व्लॉगर ने भारत के दक्षिणी राज्य केरल से अपनी यात्रा शुरू की थी। अबरार ने केरल के बैकवॉटर से लेकर वहां के खाने और वहां के लोगों से मिलने वाले प्यार तक सब कुछ कवर किया। अबरार ने मैसूर के शानदार महलों को रिकॉर्ड किया और खूबसूरत समुद्री तटों और सनसेट को देखने के लिए गोवा भी गए। अबरार की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई में उनका स्वागत करने के लिए एक भीड़ इकट्ठा हुई थी जहां लोग उनसे ऑटोग्राफ मांग रहे थे।


भारत से मिले प्यार के बारे में बताया

अबरार ने कैप्शन में लिखा, 'ये है मुंबई'। पाकिस्तानी व्लॉगर ने अहमदाबाद की भी यात्रा की और अपने दर्शकों को महत्वपूर्ण स्थलों और उनके पीछे के इतिहास के बारे में बताया। वह प्रसिद्ध किलों और महलों को कवर करने के लिए राजस्थान भी गए। उन्होंने दिखाया कि दक्षिण से भारत के उत्तर में आने पर सबकुछ कितना बदल गया है। अपने हर वीडियो में अबरार भारत से मिलने वाले प्यार का जिक्र करना नहीं भूलते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.