तुस्सी कित्थे खो गए बंटवारे के 76 साल बाद भारत आए अपने भाई से मिली पाकिस्तानी महिला, कुछ ऐसे छलका दर्द
Updated on
08-08-2023 01:22 PM
लुधियाना: 74 साल के बंटवारे के बाद रविवार की शाम पाकिस्तानी महिला के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई। करतारपुर कॉरिडोर पर एक पाकिस्तानी महिला ने अपने भारतीय भाई को गले लगाया। भाई को देखकर वह रोने लगी। दरअसल पाकिस्तान के शेखूपुरा के गुरदास गांव की रहने वाली 74 साल की सकीना बी अपने भाई गुरमेल सिंह ग्रेवाल की तलाश कर रही थी जो कि अब जाकर पूरी हुई। 1961 में अपनी मां को लिखे एक लेटर की खोज के बाद से सकीना अपने भाई की तलाश करने में लगी थी। उसकी तलाश को पूरी करने में करतापुर कॉरिडोर ने अहम रोल अदा किया। दोनों देशों के बीच चार किलोमीटर का यह गलियार प्रेम, आशा और रिश्तेदारी की अदम्य भावना का जरिया बन गया है।
इस पुनर्मिलन को पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लन ने अपने पंजाबी लहर प्रोजेक्ट के जरिए से संभव बनाया। जो कि दोनों देशों के बंटवारे में बंटे लोगों के परिवारों को जोड़ने का काम कर रहा है। पिछले साल ढिल्लों ने सकीना की अपने लंबे समय से खोए हुए भाई से भावनात्मक अपील का एक वीडियो अपलोड किया था। इसने लुधियाना के जस्सोवाल सूदन गांव के सरपंच जगतार सिंह का ध्यान खींचा। इन्होंने पुष्टि की कि गुरमेल सिंह उनके गांव में रहते थे।
बंटवारे की कहानी यह कहानी बंटवारे के समय की है। जब सकीना की मां करमते बी का लुधियाना के नूरपुर गांव से अपहरण कर लिया गया था। जबकि उनका बाकी परिवार पाकिस्तान पहुंच गया था। बाद में दोनों सरकारें लापता परिवारों का पता लगाने और उन्हें फिर से मिलाने पर सहमत हुईं। सकीना के मुताबिक, पुलिस उसकी मां को वापस लाने के लिए उसके पिता को भारत ले गई, लेकिन पता चला कि उसने एक सिख से दोबारा शादी कर ली है। उसने आगे कहा कि जब वे उसे वापस ला रहे थे, तो मेरी मां ने कहा कि उसका बेटा गुरमेल (बदला हुआ नाम) खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन पुलिस एस्कॉर्ट ने उसे पीछे छोड़ दिया।
ऐसे ऑनलाइन हुई कहानी दो साल बाद सकीना का जन्म हुआ। उसके पिता ने उसे यह कहानी बताई। उसने अपने भाई की तस्वीर और वह पत्र सुरक्षित रखा जो उसने अपनी मां को भेजा था। जो गांव के किसी व्यक्ति की ओर से लिखा गया था। पंजाबी लहर तक पहुंचने के बाद सकीना की कहानी रिकॉर्ड की गई और ऑनलाइन डाल दी गई।
मिलन का मौका रविवार शाम को जब भाई-बहन के मिलने का मौका आया तो गुरमेल अवाक रह गया। सकीना ने अपने भाई को कसकर गले लगा लिया। उसके चेहरे से खुशी के आंसू बह रहे थे। गुरमैल ने उम्र की समझदारी दिखाते हुए अपनी बहन को याद दिलाया कि यह खुशी मनाने और आनंदित होने का अवसर है। उनके पुनर्मिलन को दोनों परिवारों के मामूली साधनों के भीतर छोटे उपहारों के आदान-प्रदान से चिह्नित किया था।
बहन के लिए ले गए थे खास बिस्कुट गुरमैल सोच-समझकर अपनी बहन के लिए अपने गांव में बने खास बिस्कुट लाए थे। बदले में सकीना ने गुरमेल को एक घड़ी और एक चांदी की राखी उपहार में दी। जो भाई-बहन के शाश्वत बंधन का प्रतीक है। सकीना अपनी बेटियों, बेटों, दामादों और उनके बच्चों सहित 16 सदस्यीय रिसेप्शन पार्टी के साथ गलियारे में पहुंची। नासिर ने कहा कि हमने सकीना के परिवार के लिए 400 रुपये का कॉरिडोर शुल्क अदा किया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…