भीख का कटोरा बाहर फेंक दो पाकिस्तानियों... आर्मी चीफ मुनीर बोले- हमारे साथ अल्लाह, कोई नहीं रोक सकता तरक्की!
Updated on
25-07-2023 02:57 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने विदेशी ऋणों पर निर्भरता खत्म करने के लिए मुल्क की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सभी पाकिस्तानियों को भीख का कटोरा बाहर फेंक देना चाहिए।' मुनीर ने सोमवार को खानेवाल मॉडल एग्रीकल्चर फार्म के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने यह फैसला लिया है कि जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता, सेना आराम से नहीं बैठेगी।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार पाक आर्मी चीफ ने कहा, 'पाकिस्तान एक प्रतिभाशाली देश है। सभी पाकिस्तानियों को भिखारी का कटोरा बाहर फेंक देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर अल्लाह का आशीर्वाद है। दुनिया की कोई भी ताकत देश की तरक्की को रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और एक-दूसरे के लिए अपरिहार्य हैं। अक्सर पाकिस्तान के सेना प्रमुख को खुद कर्ज के लिए सऊदी अरब और यूएई के चक्कर लगाते देखा जा चुका है।
अमेरिकी जनरल से मिले मुनीर
पाकिस्तान और अमेरिका सोमवार को रक्षा सहित अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमत हुए। यह सहमति अमेरिका के शीर्ष जनरल और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बीच हुई बैठक में बनी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी मध्य कमान के प्रमुख जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने पाकिस्तानी सेना के अध्यक्ष जनरल मुनीर के साथ बैठक की।
क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर बात
बयान के मुताबिक, दोनों सैन्य अधिकारियों ने आपसी हित, क्षेत्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा की। इसमें कहा गया, 'मेहमान सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सफलता और पाकिस्तान की क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के लिए लगातार की जा रही कोशिश को स्वीकार किया और उसकी प्रशंसा की।' इसके मुताबिक, दोनों पक्षों ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की इच्छा दोहराई।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…