गरीबी में गीला पाकिस्तान का आटा! 20 अरब रुपए की 'रोटियां' खा गए सरकारी अधिकारी, भूख से मर रहे लोग
Updated on
01-05-2023 06:59 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान आटे की किल्लत से जूझ रहा है। सरकार की ओर से बांटे जा रहे मुफ्त आटे के लिए किलोमीटरों लंबी लाइनें लग रही हैं। इन केंद्रों पर मचने वाली भगदड़ में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान सरकार की मुफ्त आटा वितरण योजना से 20 अरब रुपए का गबन किया गया है। यह दावा किया है पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और राजनीतिक पार्टी पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकान अब्बासी ने। लाहौर में एक समारोह को संबोधित करते हुए अब्बासी ने कहा कि देश का सिस्टम 'इतना भ्रष्ट और पुराना' हो चुका है कि यह काम नहीं कर सकता।
जियो टीवी की खबर के अनुसार पाकिस्तानी नेता ने कहा, 'भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान की जाएगी लेकिन आज के समय में हमें ईमानदार अधिकारियों की तलाश है।' अब्बासी ने पूछा कि रमजान के दौरान गरीबों को मुफ्त आटा बांटने के लिए सरकारों की तरफ से आवंटित 84 अरब रुपए की सब्सिडी में से गरीबों को क्या मिला। उन्होंने आरोप लगाया 'सरकार की मुफ्त आटा योजना में से 20 अरब रुपए से ज्यादा की चोरी की गई है।' उनके आरोपों का जवाब देते हुए केंद्र और पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने उनके दावों को खारिज कर दिया।
सरकार ने खारिज किए आरोप
पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि रमजान के दौरान पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और इस्लामाबाद में लाखों गरीबों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ मुफ्त आटा मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद विभिन्न शहरों में आटा वितरण केंद्रों का दौरा किया। इतना ही नहीं मरियम औरंगजेब ने इस ऐतिहासिक योजना को सफल बनाने के लिए मुफ्त आटा वितरण में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों तारीफ भी की।
माफी मांगें शाहिद खाकान अब्बासी
दूसरी ओर पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने भी अब्बासी के आरोप को खारिज करते हुए कहा, 'मुफ्त आटा योजना में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।' उन्होंने कहा कि मुफ्त आटा योजना पंजाब के इतिहास में सबसे सफल योजना रही है और 'पंजाब के 3 करोड़ पात्र लोगों को सब्सिडी का लाभ मिला।' आमिर मीर ने कहा, 'आटा सब्सिडी को पार्टी की आंतरिक राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। शाहिद खाकान अब्बासी को या तो माफी मांगनी चाहिए या सबूत देना चाहिए।'
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…