'आधे पाव के परमाणु बम' वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख राशिद भी गिरफ्तार, भारत को दी थी परमाणु युद्ध की धमकी
Updated on
18-09-2023 01:47 PM
रावलपिंडी: पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रमुख सहयोगी और आवामी मुस्लिम लीग के नेता शेख राशिद को भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 72 साल के राशिद और उनके दो सहयोगियों को रावलपिंडी के बहरिया शहर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। उनके भतीजे शेख राशिद शफीक ने एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। जब से इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है तब से ही उनके करीबियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है। शेख राशिद वही नेता हैं जो मंत्री पद पर रहते हुए अक्सर भारत को परमाणु हमले की धमकी देते रहते थे।
इमरान की पार्टी ने की निंदा शेख शफीक ने कहा, 'मैं शीर्ष न्यायपालिका से एक वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी पर संज्ञान लेने का अनुरोध करता हूं क्योंकि वह किसी मामले में वांछित नहीं थे।' उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके बड़े भाई और एक घरेलू सहायक को भी गिरफ्तार किया है। राशिद के खिलाफ आरोपों की जानकारियां अब तक साझा नहीं की गयी है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने राशिद की गिरफ्तारी की निंदा की है। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व गृह मंत्री और अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के अध्यक्ष शेख राशिद अहमद को रविवार को रावलपिंडी स्थित एक निजी हाउसिंग सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट से मांगा जवाब सूत्रों के मुताबिक, इस्लामाबाद पुलिस ने राशिद को उनके भतीजे समेत दो लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। राशिद का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सरदार अब्दुल रज्जाक खान ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि इस्लामाबाद पुलिस के अधिकारी सादे कपड़ों में कई व्यक्तियों के साथ पहुंचे और राशिद को पकड़ लिया। भतीजे शफीक ने कहा कि शेख रशीद ने हमेशा ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से राजनीति की है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को बताना होगा कि शेख रशीद को क्यों गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर राशिद को किसी भी तरह से नुकसान होता है तो संघीय और पंजाब सरकार जिम्मेदार होंगी।
भारत को देते थे धमकी अगस्त 2019 में जब भारत ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था तो शेख रशीद पाकिस्तान के रेल मंत्री थे। इस समय उन्होंने एक ऐसा बयान दिया था जिसके बाद उनकी ही सेना का मजाक बन गया था। राशिद ने कहा था कि पाकिस्तान के पास आधा पाव से लेकर एक पाव तक के एटम बम हैं। इसके बाद 2020 में शेख राशिद ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो यह 'परमाणु युद्ध' में बदल जाएगा। अहमद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पारंपरिक हथियारों के मामले में भारत से काफी कमजोर है और इसलिए उसे परमाणु बम का इस्तेमाल करना होगा।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…