Select Date:

पीएम मोदी का नाम लेकर झूठ बोल रहे पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान, पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट बोले-पागल शख्‍स

Updated on 26-06-2023 07:02 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो इस समय कोई न कोई वीडियो जारी कर अपने देश की सरकार की आलोचना करते हैं, अब ऐसे ही एक वीडियो में झूठे बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके एक वीडियो मैसेज की क्लिप वायरल हो रही है ज‍िसमें वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का जिक्र कर रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में इमरान, मोदी के अमेरिका में दिए गए बयान के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि वह इस वीडियो में साफ झूठ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वजह से कुछ लोग उनसे मांग कर रहे हैं कि वह इसे डिलीट कर दें। पीएम मोदी 21 से 23 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर थे।

क्‍या कहा इमरान ने
जो वीडियो आया है उसे रेडियो पाकिस्‍तान के पूर्व डीजी और नया दौर के एडीटर मुर्तजा सोलांगी ने शेयर किया है। इमरान खान कह रहे हैं, 'मैंने नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर बयान देखा। वह कह रहे हैं कि पाकिस्‍तान की तो बात ही न करें, हमारा तो साझेदार अमेरिका है और भविष्य अमेरिका है। पाकिस्‍तान तो अपने बोझ के अंदर ही खत्‍म हो रहा है।' इमरान ने आगे कहा यह बयान पीएम मोदी ने तब दिया जब वह अमेरिका के दौरे पर थे। इमरान यह बताना भी नहीं भूले कि भारत और अमेरिका के बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर डिफेंस तक में बड़ी डील साइन कीं। जाहिर है इसके बाद एक घमंड की भावना आ गई है कि अब भारत एक सुपरपावर का पार्टनर है।

देश की सरकार को कहा चोर
इमरान के मुताबिक वह यह बात इसलिए कर रहे हैं क्‍योंकि वह ऐसे पाकिस्‍तानी हैं जिन्‍होंने 20-25 साल पाकिस्‍तान के बाहर कमाई की है। फिर भी कोई पैसा पाकिस्‍तान के बाहर नहीं है, सबकुछ उनके नाम पर है जिसे बेचकर वह मुल्‍क आए हैं। उनका दावा था कि उन्‍होंने कुछ नहीं छुपाया और कुछ बेनामी नहीं है। उनका जीना मरना पाकिस्‍तान में ही है। उन्‍होंने कहा, 'ऐसे लोगों को ऊपर बैठाया गया है जिसे लगता है कि कौम भेड़-बकरियां हैं। ऐसे लोगों को बैठा दिया गया है जिनकी दौलत बाहर पड़ी है।' इमरान के मुत‍ाबिक वो लोग आज राज कर रहे हैं जिनकी दौलत बाहर पड़ी है। जिनका बिजनेस रीयल एस्‍टेट है जिसमें देश के पैसे से बाहर प्रॉपर्टी खरीदकर उसे किराए पर उठा देते हैं। उन्‍होंने देश की सरकार को चोर कहा है।

'पागल हो गया है यह शख्‍स'
मुर्तजा ने लिखा है, 'यह शख्‍स पागल हो गया है। उनके पास यह जांचने की भी क्षमता नहीं है कि मोदी ने क्या कहा और कब कहा।' इमरान ने यहां जिस बयान का जिक्र किया है, वह दरअसल तब दिया गया था जब इमरान खुद प्रधानमंत्री थे। इमरान को अब या तो खुद को थप्पड़ मारना चाहिए या अपना ट्वीट डिलीट कर देना चाहिए। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की तरफ से जारी साझा बयान में 26/11 और पठानकोट हमलों के अपराधियों को सजा देने की अपील की गई थी।

इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के साझा संबोधन में कहा कि आतंकवाद से निपटने में 'कोई किंतु-परंतु' नहीं हो सकता है। उन्होंने पाकिस्तान पर अप्रत्‍यक्ष तौर पर हमला बोला और कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि 9/11 के दो दशक से अधिक और मुंबई में 26/11 के एक दशक से अधिक समय के बाद भी कट्टरवाद और आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.