Select Date:

पाकिस्‍तान का दोस्‍त तुर्की करेगा भारत की मदद, कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिकों के लिए बनेगा मसीहा!

Updated on 01-11-2023 01:50 PM
दोहा: कतर में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ है, उसने भारत सरकार के सामने नई चुनौती पैदा कर दी है। आठ पूर्व नौसैनिकों को कतर की एक कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी है। अब इन नौसैनिकों की सुरक्षित रिहाई कैसे होगी, इसके विकल्‍पों पर माथापच्‍ची जारी है। कई अलग-अलग विकल्‍पों के बीच ही एक विकल्‍प तुर्की का भी नजर आ रहा है। लेकिन तुर्की, भारत की मदद करेगा या नहीं, इस पर सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है। तुर्की जो पाकिस्‍तान का बेहद करीबी है, कतर के साथ अच्‍छे रिश्‍ते साझा करता है। ऐसे में वह भारत के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

तुर्की से मांगी मदद
अखबार दैनिक भास्‍कर ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत, कतर को मनाने के लिए कई राजनयिक प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है। इनमें से ही एक है तुकी की मदद लेना। कहा जा रहा है कि तुर्की के कतर के शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के परिवार से काफी अच्‍छे रिश्‍ते हैं। ऐसे में भारत सरकार में कई अधिकारी तुर्की को मध्‍यस्‍थ बनाने की पहल पर जोर दे चुके थे। इसलिए सरकार की तरफ से भी अब तुर्की से मदद की गुहार लगाई गई है।

ऐसी भी खबरें हैं इस मामले में भारत ने अमेरिका से भी बात की है। कहा जा रहा है कि अमेरिका की रणनीतिक तौर पर कतर पर मजबूत पकड़ है। ऐसे में वह भी मददगार साबित हो सकता है। वहीं अगर कोई भी कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होता है तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले को संभालेंगे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी कतर के शेख तमीम बिन हमाद के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का हवाला देते हुए इस मामले पर उनसे चर्चा कर सकते हैं।

भारत और कतर के रिश्‍ते
भारत और कतर के बीच पारंपरिक रूप से अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं। दोनों देशों के बीच करीब 15 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है और इसमें इजाफा हो रहा है। भारत, कतर से एलएनजी और एलपीजी खरीदता है तो वहीं कतर, भारत से केमिकल, लोहा, तांबा और खाद्य पदार्थों को खरीदता है। कतर, भारत को 42 फीसदी तक एलएनजी सप्‍लाई करता है। भारत और कतर के बीच साल 2008 में एक रक्षा सहयोग समझौता भी साइन हुआ था। भारत की तरफ से नेशनल डिफेंस कॉलेज और इंडियन मिलिट्री एकेडमी में भी कतरी सेना को ट्रेनिंग मिलती है। वहीं, कतरी नौसेना भी लगातार अभ्‍यास में हिस्‍सा लेती है। सात लाख भारतीय कतर में रहते हैं और काम करते हैं। ये यहां का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय बनाते हैं।

फिर क्‍यों कतर है परेशान
विशेषज्ञ मानते हैं कि इतने अच्‍छे रिश्‍तों के बाद भी हाल के कुछ वर्षों में खाड़ी क्षेत्र में भारत के बाकी प्रयासों ने कतर के साथ संबंधों को प्रभावित किया है। खाड़ी में कतर के अलग-थलग पड़ने का मतलब यह है कि वह सऊदी अरब और यूएई के साथ भारत के संबंधों के पक्ष में नहीं है। कतर पारंपरिक रूप से मुस्लिम ब्रदरहुड का समर्थन करता रहा है। तालिबान के अलावा हमास और हिज्‍बुल्लाह के नेता वहां यात्रा करते हैं और रुकते हैं। तुर्की, पाकिस्तान, मलेशिया के साथ कतर को ओआईसी में यूएई-सऊदी अरब गठबंधन के लिए चुनौती के रूप में देखा गया है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ निकटता भारत के लिए एक खतरे का संकेत रही है। कतर और इजरायल एक-दूसरे के दुश्‍मन हैं। इजरायल, भारत का दोस्‍त है और यह दोस्‍ती हमेशा कतर की आंखों में चुभती आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.