पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल, इराक नहीं खरीदेगा चीन का 'कबाड़' JF-17 फाइटर जेट
Updated on
15-07-2023 01:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान से ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि इराकी सरकार जल्द ही पाकिस्तानी सरकार से 12 जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-3 लड़ाकू विमानों को खरीदेगा। इसके लिए 66.4 करोड़ डॉलर की कीमत बताई जा रही थी। लेकिन अब इराकी वायुसेना ने कहा है कि इराक जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान की खरीद में पाकिस्तान को शामिल नहीं करेगा। इराकी वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि इस तरह के विमान खरीदने को लेकर कोई योजना, बातचीत, चर्चा और निश्चित रूप से कोई समझौता नहीं है।
अरेबियन बिजनेस ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा कि यह खबर पिछले साल की है। तब रक्षा मंत्री जुमा इनाद का कार्यकाल था, लेकिन वह 27 अक्टूबर 2022 को खत्म हो चुका है। इराकी वायुसेना के एक सूत्र ने कहा, 'रक्षा मंत्री थाबित अल अबासी ने जेएफ-17 की खरीद के लिए पाकिस्तान को शामिल नहीं किया है और न ही करेंगे।' मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इराक ने पाकिस्तानी कंपनी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसे जेएफ-17 ब्लॉक- 3 माना जाता है। जेट की बिक्री के लिए दो साल से बातचीत चल रही थी।
राफेल पर भी वायुसेना की नजर
फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में यह तक कहा था कि इराकी एयरफोर्स जेएफ-17 या राफेल फाइटर जेट खरीद सकती है। सितंबर 2021 में पाकिस्तान के द नेशन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले पाकिस्तान और इराक के बीच डील का दावा किया था। हाल में यह रिपोर्ट तब आई है जब दो महीने पहले इराकी मीडिया ने कहा था कि अभी भी इराक 14 राफेल विमान खरीदने का इच्छुक है और इसको लेकर 2021 से बातचीत हो रही है। रिपोर्ट में सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता मेजर जनरल येहिया रसूल का हवाला दिया गया था।
चीन-पाकिस्तान ने मिल कर बनाया विमान
रसूल ने यह भी कहा था कि फ्रांस समेत कई देशों से आधुनिक सैन्य उपकरण खरीदे जा सकते हैं। इसने यह भी संकेत मिले थे कि इराक एक से ज्यादा देशों से लड़ाकू विमान खरीद सकता है। जेएफ-17 फाइटर जेट का निर्माण चीन और पाकिस्तान ने मिल कर किया है। पाकिस्तान ने अपने जेएफ-17 को नाइजीरिया को निर्यात किया है। अब आगे यह इस जेट को मलेशिया, अजरबैजान और म्यांमार को बेचने की संभावना खोज रहा है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…