Select Date:

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का गिड़गिड़ाना आया काम, आईएमएफ ने दे दी 3 अरब डॉलर की भीख

Updated on 30-06-2023 07:21 PM
इस्‍लामाबाद: भयंकर आर्थिक संकट में फंसा पाकिस्‍तान इस समय अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ बड़ी उम्‍मीदों के साथ देख रहा है। उसे संगठन की तरफ से मिलने वाले बेलआउट पैकेज का बेसब्री से इंतजार है जो 1.1 अरब डॉलर का है। यह रकम उसे कंगाल होने से बचा सकती है। लेकिन यहां पर पेंच यह है कि आईएमएफ का प्रोग्राम 30 जून को खत्‍म हो रहा है। आईएमएफ ने तीन जुलाई 2019 को पाकिस्‍तान के लिए 21वें ऋण की मंजूरी दी थी। विस्‍तारित ऋण कार्यक्रम के तहत उसे संगठन से मदद मिलनी थी लेकिन यह नहीं मिली है। आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्‍तान के लिए अगले कुछ घंटे काफी अहम होने वाले हैं। मुल्‍क कंगाल होगा या फिर आईएमएफ उस पर तरस खाएगा, इसका पता कुछ दिनों में दुनिया को लग जाएगा।

स्‍टैंडबाय समझौते को मंजूरी मिलना बाकी
आईएमएफ ने पाकिस्तान के साथ तीन अरब डॉलर का एक स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट किया है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक आईएमएफ की तरफ से गुरुवार को इस स्टैंडबाय समझौते की जानकारी दी गई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्‍तान जो डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है, यह फैसला उसके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। हालांकि अभी तक आईएमएफ की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
बताया जा रहा है कि इस डील को आईएमएफ बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिलनी बाकी है। आठ महीने की देरी के बाद यह फैसला पाकिस्‍तान को राहत दे सकता है। देश इस समय गंभीर भुगतान संतुलन संकट और गिरते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। आईएमएफ के अधिकारी नाथन पोर्टर ने कहा, 'नया स्टैंडबाय समझौता पाकिस्तान के 2019 विस्तारित फंड सुविधा-समर्थित कार्यक्रम पर आधारित है जो जून के अंत में खत्‍म हो रहा है।'

सिर्फ मिली एक अरब डॉलर की मदद
पाकिस्‍तान को आईएमएफ की तरफ से चार तिमाही और चार अर्ध-वार्षिक समीक्षाओं के साथ किश्‍त में ऋण मिलना है। यह कर्ज देश में आर्थिक सुधारों को गति देने के लिए जरूरी आईएमएफ के मानकों से जुड़ा था। दो अक्टूबर, 2022 की समय सीमा के साथ, विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत पाकिस्तान के लिए करीब 6 बिलियन डॉलर के कर्ज की मंजूरी मिली थी। बाद में यह समय सीमा 30 जून तक के लिए बढ़ा दी गई थी। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने एक कर्ज राशि को मंजूरी दी थी। यह राशि पाकिस्‍तान की ऋण निकासी क्षमता का 210 फीसदी थी। पाकिस्‍तान को उम्‍मीद थी कि चरणबद्ध तरीके से उसे यह कर्ज मिल जाएगा। साथ ही बाकी अंतरराष्‍ट्रीय एजेंसियों से भी उसे 38 अरब डॉलर से ज्‍यादा की राशि मिलने की उम्‍मीद थी। मगर तुरंत राहत के तौर पर सिर्फ एक अरब डॉलर की ही मदद मिल सकी है।

रक्षा बजट में कटौती की मांग
आईएमएफ की तरफ से बार-बार पाकिस्‍तान से रक्षा बजट में कटौती की मांग की गई है। अगस्त 2022 तक, पाकिस्तान को ऋण की किश्तें मिल रही थीं क्योंकि वह आईएमएफ द्वारा स्थापित मानदंडों को पूरा कर सकता था। लेकिन कोविड से जूझती पाकिस्‍तानी अर्थव्यवस्था ढह गई और फिर यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ इमरान खान के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद राजनीतिक संकट पैदा हो गया। अपनी आंतरिक स्थितियों के कारण पाकिस्तान, आईएमएफ की शर्तों पर कार्रवाई करने में फेल रहा। इसकी वजह से नौवीं रिव्‍यू मीटिंग और उससे जुड़ी 1.1 बिलियन डॉलर की किस्त में देरी हो गई। यह रिव्‍यू मीटिंग नवंबर 2022 से ही अटक है। साथ ही आईएमएफ कैलेंडर में इस महीने के लिए कोई पाकिस्तान एजेंडा नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.