Select Date:

हाफिज सईद को भारत को सौंपने की मांग पर पाक का जवाब भारत ने कहा था आतंकी हमारे लिए वॉन्टेड

Updated on 30-12-2023 01:36 PM

26/11 हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग को पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 'तथाकथित मनी लॉन्ड्रिंग' के मामले में हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है।

वहीं, जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि पाकिस्तान हाफिज सईद को भारत के हवाले करेगा या नहीं। इसके जवाब में जहरा ने सिर्फ इतना कहा कि दोनों देशों के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। हालांकि, पाकिस्तान ने अब तक हाफिज सईद के प्रत्यर्पण को लेकर भारत को आधिकारिक तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है।

हाफिज सईद को लेकर भारत की दलीलें
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत ने औपचारिक रूप से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी हाफिज सईद को भारत के हवाले करने की मांग की है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज पाकिस्तान सरकार को भेजे गए हैं। बागची ने कहा था- वो ग्लोबल टेररिस्ट है और भारत में वॉन्टेड है। हमने दस्तावेजों में उन सभी केस का जिक्र किया है, जिसके लिए हाफिज वॉन्टेड है।

कहां है हाफिज सईद
हाफिज सईद इस वक्त कथित तौर पर जेल में है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स और यहां तक कि पाकिस्तानी जर्नलिस्ट्स भी खुलासा कर चुके हैं कि सईद जेल में नहीं है, बल्कि वो अपने घर में ही है। एक वक्त पर पाकिस्तानी मीडिया पर छाए रहने वाले हाफिज सईद अब लाइमलाइट से बिल्कुल दूर है। सईद को करीब चार साल से किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा गया है।

2017 में पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते हाफिज सईद के संगठन लश्कर ए तैयबा के खिलाफ मुहिम चलानी पड़ी थी। उसे हाउस अरेस्ट में रखा गया था। हालांकि, नवंबर 2017 में लाहौर हाईकोर्ट ने हाफिज सईद को हाउस अरेस्ट में रखने का समय बढ़ाने से इनकार कर दिया। 2018 में UN ने हाफिज सईद के संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर दिया।

इसके बाद 2019 में पाकिस्तान के काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट ने उसे फिर गिरफ्तार कर लिया। वो लाहौर से गुजरानवाला जा रहा था। अप्रैल 2022 में पाकिस्तान की एंटी टेरेरिज्म कोर्ट ने उसे 2 टेरर फंडिंग के मामलों में 33 साल की सजा सुनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.