'पांड्या स्टोर' फेम सृष्टि माहेश्वरी के आंगने में गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी की बनी मां
Updated on
07-06-2023 08:35 PM
'पांड्या स्टोर' में नेगेटिव किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सृष्टि माहेश्वरी मां बन गईं। 5 जून को उनके घर-आंगने में किलकारियां गूंजी। उन्होंने साल 2022 में टेक इंजीनियर करण वैद्द ये शादी की थी और अब बेटी को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि सबअर्बन हॉस्पिटल में एक्ट्रेस की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। कोई परेशानी वाली बात नहीं है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी डिलीवरी के बारे में बात की है। साथ ही बच्चे के बारे में बताया है।
'ईटाइम्स' से खास बातचीत में सृष्टि माहेश्वरी ने बताया, 'बेटी की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। मैं जब अपने बच्चे से मिली तो मेरी आंखों में आंसू थे। प्रेग्नेंसी से लेकर उसे अपनी गोद में उठाने तक, कई सारे विचार मेर दिमाग में आ रहे थे। मेरी तो अब पूरी दुनिया ही बदल गई है। मैं और करण बहुत ज्यादा खुश हैं। मुझे तो खुशियों की सौगात मिल गई है।'
मुश्किल में बीते कुछ महीने
सृष्टि ने बताया, 'मां बनना एक बहुत ही खूबसूरत फीलिंग है। जब मैंने उसे गोद में लिया तो मुझे अपनी मां की याद आ गई जब वो मुझे और मेरी बहन को गोद में लिया करती थीं। मैं बहुत खुश और धन्य हूं। पिछले कुछ महीने एक्साइटमेंट के साथ-साथ चिंता और थकान में बीते हैं।
दोनों के पेरेंट्स मुंबई आए
सृष्टि 'पांड्या स्टोर' के अलावा 'मैडम सर' का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने पहले प्लान किया था कि वो डिलीवरी के लिए अपने मायके बरेली जाएंगी। लेकिन उन्होंने मुंबई में ही रुकने का फैसला किया। वह कहती हैं, 'मेरे पेरेंट्स और बाकी फैमिली ने मुंबई आनेऔर हमारी मदद करने का तय किया। करण के पेरेंट्स भी जयपुर से यहां आए। सभी बेहद खुश हैं।'
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…