पंकज त्रिपाठी ने 'मैं अटल हूं' का पोस्टर जारी कर दिखाया अपना लुक और बताई रिलीज डेट, लोग बोले- प्रोपेगेंडा फिल्म
Updated on
29-11-2023 02:19 PM
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी एक बार फिर से पर्दे पर धमाकेदार अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी 'कड़क सिंह' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। वहीं, अब ये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में दिखाई देंगे। इसका इन्होंने पोस्टर रिलीज किया था। साथ ही अपना लुक भी रिवील किया है। इसमें इन्हें खूब वाहवाही भी मिल रही है।
मंगलवार 28 नवंबर को पंकज त्रिपाठी ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित उनकी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर यह घोषणा करते हुए फिल्म के एक नए पोस्टर को भी जारी किया है।
'मैं अटल हूं' की रिलीज डेट
पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'दिलदार, फौलादी, एक बहुमुखी कवि, नए भारत का स्वप्नदृष्टा दूरदर्शी व्यक्ति। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' फिल्म निर्माता रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो ‘नटरंग’ और ‘बालगंधर्व’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसका स्क्रीनप्ले उत्कर्ष नैथानी ने लिखा है।
मनोज बाजपेयी का रिएक्शन
'मैं अटल हूं' फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है। वहीं, भावेश भानुशाली और सैम खान फिल्म के सह-निर्माता हैं। इस पोस्ट पर मनोज बाजपेयी ने कमेंट कर लिखा है, 'शुभकामनाएं पंकज।' इसके अलावा एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'चुनाव से दो दिन पहले रिलीज होनी चाहिए ये।' वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताई। कहा कि अगले साल चुनाव है और प्रोपेगेंडा शुरू हो गया। लेकिन फैन्स ने लिखा कि वह एक्टर को इस रोल में देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…