Select Date:

पंकज त्रिपाठी बोले- मैं थक कर चूर हो गया हूं, कोई 340 दिन एक्टिंग नहीं कर सकता और मैं वही कर रहा था

Updated on 02-10-2023 01:36 PM
पंकज त्रिपाठी ने कहा है कि लगातार फिल्में और वेब सीरीज करने की वजह से वह काफी थक गए हैं और इसलिए अब कम प्रॉजेक्ट्स को ही हां कहेंगे। पंकज ने कहा, 'जब आप भूखे होते हैं तो आप ओवरईटिंग करने लगते हैं।' क्वॉलिटी वर्क पर बात करते हुए पंकज त्रिपाठी बोले कि जितना अधिक प्रॉजेक्ट हो उन्हें हां करने के लिए ये चीजें उन्हें मोटिवेट करती हैं। लेकिन अब उन्होंने थोड़ा धीमे चलने का फैसला लिया है। इस साल उनकी बस दो ही फिल्में आईं, 'OMG 2', 'फुकरे 3'।

उन्होंने कहा, 'मैंने फिल्में करना कम कर दिया है क्योंकि अब मैं थक गया हूं। एक वक्त रहा है कि मुझे याद भी नहीं रहता था कि मैंने ये शॉट्स कब दिया और क्या हुआ, किस फिल्म के लिए दिया।'

पंकज त्रिपाठी बोले- आप 340 दिन एक्टिंग नहीं कर सकते

पंकज ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'ये कोई अच्छा सिचुएशन नहीं है। आप 340 दिन एक्टिंग नहीं कर सकते और मैं ऐसा ही कर रहा था। अब मैं ऐसा नहीं करना चाहता।' उन्होंने कहा, 'मुझे वो कहानियां पसंद आईं और मैं उनमें काम के लिए तैयार हो गया। इशू ये है कि जब आप भूखे होते हैं तो आप अधिक खा लेते हैं और अगर टेबल पर अच्छा-अच्छा खाना हो तो ये तय है कि आप ओवरईट करेंगे। तो ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ। उसी तरह से मेरे सामने बहुत सारे काम आए और मैंने ओवरईटिंग शुरू कर दी।'

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर फिल्म

इन दिनों 'फुकरे 3' में पंकज त्रिपाठी को बड़े पर्दे पर लोग काफी इंजॉय कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म है 'मैं अटल हूं', जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी है, जिसे रवि जाधव डायरेक्ट कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.