'पापा मैं इसके लिए छोटी हूं...' विजय की 'लाइगर' के लिए सहज नहीं थीं अनन्या पांडे, चंकी ने कहा- मैंने ही सलाह दी
Updated on
06-02-2025 01:09 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'ड्रीम गर्ल 2' और 'लाइगर' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें एक्टिंग के लिए काफी भला-बुरा सुनना पड़ा। हालांकि, समय के साथ उनके काम में निखार आया। फैंस का कहना है कि उन्होंने 'खो गए हम कहां', 'सीटीआरएल' और 'कॉल मी बे' जैसी फिल्मों में दमदार काम किया है। अब उनके पिता चंकी पांडे ने खुलासा किया है कि अनन्या, विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' के लिए श्योर नहीं थीं, कंफर्टेबल नही थीं। उनका मानना था कि वो फिल्म में तान्या के किरदार के लिए काफी छोटी थीं। पर चंकी ने अपनी बेटी को ये फिल्म करने के लिए मोटिवेट किया था। उन्हें लगा कि ये एक ऐसी मूवी है, जिसमें हिट होने की क्षमता है।
Liger फिल्म में साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में चंकी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
चंकी ने अनन्या को फिल्म करने की दी थी सलाह
चंकी पांडे ने कहा, 'जब उसने मुझसे पूछा कि क्या उसे यह फिल्म करनी चाहिए... तो वह सोच रही थी कि वह इसके लिए बहुत छोटी है। उसने कहा 'पापा, मैं यह करने के लिए बहुत छोटी हूं।' मैंने कहा कि तुम यह करो, यह एक कमर्शियल, बड़ी फिल्म है, लेकिन शायद वह सही थी। वह इसे करने के लिए बहुत छोटी थी।'
'लाइगर' को लेकर उलझन में थीं अनन्या
चंकी ने कहा कि अनन्या ने 18 साल की उम्र में डेब्यू किया था और उस समय उनका चेहरा एक बच्ची की तरह था, जिससे वह 16 साल की लगती थीं। वो बोले, 'वो असहज थी। उसने कहा कि शायद, मैं इसके लिए बहुत छोटी हूं। वह तब उलझन में थी।'
चंकी को हुआ अपनी गलती का अहसास
उन्होंने याद किया और साझा किया कि 'लाइगर' के बाद से उन्होंने कभी भी अनन्या के फैसलों को प्रभावित नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अनन्या ने 'कॉल मी बे' के बारे में उनकी राय पूछी होती, तो उन्होंने मना कर दिया होता। वो बोले, 'उस दिन के बाद से मैंने उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला। शायद मैं गलत था। मैं पुराने जमाने का हूं। मुझे और कुछ नहीं पता। अगर उसने मुझसे पूछा होता 'पापा, क्या मुझे 'बे' करना चाहिए?' तो मैंने मना कर दिया होता।' अनन्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 'लाइगर' के फ्लॉप होने पर दुखी और परेशान थीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…