'बिग बॉस 17' का हिस्सा होंगी परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की कजन मन्नारा, Kiss पर हुआ था बवाल
Updated on
12-10-2023 03:29 PM
'बिग बॉस 17' के प्रीमियर का वक्त नजदीक आ रहा है, और सेलेब्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। हाल ही खबर आई कि मुनव्वर फारूकी का नाम 'बिग बॉस 17' के लिए कन्फर्म हो चुका है। और अब एक और नाम सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा होंगी। मन्नारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है, और वह परिणीति चोपड़ा व प्रियंका चोपड़ा की कजन हैं।
Mannara Chopra ने अबतक किन फिल्मों में काम किया है, उनकी फैमिली क्या करती है और क्या विवाद रहे हैं, यहां आपको बता रहे हैं:
परिणीति-प्रियंका के पापा और मन्नारा की मां भाई-बहन
मन्नारा चोपड़ा अंबाला में पली-बढ़ीं। उनकी मां एक जूलरी डिजाइनर हैं, जबकि पापा वकील हैं। प्रियंका चोपड़ा के पिता, मन्नारा की मां और परिणीति चोपड़ा के पापा भाई-बहन हैं। इस नाते मन्नारा, प्रियंका और परिणीति कजन हैं।
मॉडलिंग से शुरुआत, फिल्मों में एंट्री
दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद मन्नारा चोपड़ा मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया, और फिर एडवर्टाइजिंग की दुनिया में आ गईं। प्रियंका चोपड़ा के साथ किए एक हेयर ऑइल विज्ञापन के बाद मन्नारा चोपड़ा को फिल्मों में एंट्री मिल गई।
बॉलीवुड में फ्लॉप पर तेलुगू सिनेमा में हिट मन्नारा
मन्नारा चोपड़ा ने 2014 में एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म Prema Geema Jantha Nai थी। उसी साल मन्नारा ने फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में कदम रखे। इसमें उनके स्टीमी इंटीमेट सीन्स की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही। मन्नारा 2019 में आई तेलुगू फिल्म 'सीता' में नजर आई थीं। मन्नारा चोपड़ा भले ही बॉलीवुड में नहीं चलीं, लेकिन तेलुगू सिनेमा में उनका काफी नाम है, और कई हिट फिल्में दे चुकी हैं।
मन्नारा चोपड़ा और Kiss कॉन्ट्रोवर्सी
मन्नारा चोपड़ा कुछ समय पहले तब चर्चा में आईं जब फिल्म Thiragabadara Saami के इवेंट के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्ती गाल पर किस कर लिया था। मन्नारा इस पर असहज हो गई थीं। इस पर मन्नारा ने बाद में कहा था कि डायरेक्टर थोड़ा ओवर-एक्साइटेड हो गए थे। उन्हें नहीं लगता कि डायरेक्टर के इरादे गलत थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…